नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, हादसे का Video
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 07:24 PM (IST)
नारी डेस्क : नेपाल के मध्य क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामेछाप जिले के माचनटार इलाके में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर तमाकोशी नदी में जा गिरी, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सुबह 11 बजे हुआ हादसा
रामेछाप जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख डीएसपी (DSP) ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। उनके अनुसार, इस दुर्घटना में 12 लोगों की जान चली गई है। आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से सात की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए काठमांडू भेजा गया है।

100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस
पुलिस के मुताबिक, बस चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गई। यह बस काठमांडू से ओखलढुंगा जिले के पोकाली जा रही थी।
यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?
इलाज के दौरान भी गई जान
रामेछाप जिला प्रशासन कार्यालय ने जानकारी दी कि हादसे के बाद मौके से 6 शव बरामद किए गए। जबकि 6 अन्य यात्रियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। बस में सवार यात्रियों की सटीक संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, हालांकि अनुमान है कि बस में करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे।
🔴At least 12 people died in #Nepal when a bus fell into a river, reports say.
— News.Az (@news_az) February 10, 2026
The bus plunged from a height of 50 meters into the #TamakoshiRiver in Ramechhap district. Rescuers recovered the bodies of six victims from the river, while six injured passengers later died in the… pic.twitter.com/D3rEI5mTx8
राहत और बचाव अभियान जारी
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सशस्त्र पुलिस बल आपदा प्रबंधन प्रभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चलाया। नदी और खाई में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।
यें भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये खास भोग, जानें कौन-सी चीजें हैं शिव को अति प्रिय
नेपाल में बढ़ते सड़क हादसे
नेपाल में हाल के वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार इजाफा देखा गया है। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, एक दशक पहले: 4,999 सड़क दुर्घटनाएं, वित्त वर्ष 2024–25: 7,669 दुर्घटनाएं। इनमें 190 लोगों की मौत हुई, जबकि 278 हादसे गंभीर श्रेणी में दर्ज किए गए।
आर्थिक नुकसान भी बढ़ा
विश्व बैंक (2020) की रिपोर्ट के मुताबिक, सड़क हादसों से होने वाला आर्थिक नुकसान 2007 की तुलना में तीन गुना बढ़ चुका है। यह नेपाल के सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GDP) का लगभग 1.5% है। सड़क दुर्घटनाओं का सबसे ज्यादा असर गरीब और कमजोर वर्ग पर पड़ता है

