नेहा कक्कड़ की दरियादिली, बच्चों को बांटे दो-दो हजार के नोट

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2020 - 02:42 PM (IST)

सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों आदित्य नारायण संग अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में रही। 'इंडियन आइडल 11' के सेट से दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए। जिसके बाद आदित्य ने कहा था कि ये सिर्फ शो की टीआरपी के लिए किया गया था। वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

PunjabKesari

इसी बीच नेहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सभी जानते हैं कि नेहा का दिल बहुत बड़ा है। जिसका सबूत वीडियो में दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा अपने फैंस के साथ सेल्फी ले रही हैं। तभी वहां कुछ बच्चे उन्हें घेरकर खड़े हो जाते हैं। उन्हें देखकर नेहा अपने पर्स से दो हजार का नोट निकालकर बच्चों को देती हैं।

PunjabKesari

नेहा की दरियादिली को देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वे कितनी नर्म दिल की हैं। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि वे कितनी प्यारी हैं। इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने उनकी तारीफों के पुल बांधे। 

अगर बात करें नेहा के वर्कफ्रंट की तो वह इन दिनों सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' में जज के रुप में नजर आ रही हैं। इस शो के अलावा हाल ही में नेहा और आदित्‍य का वीडियो अलबम रिलीज हुआ हैं। इस गाने में नेहा और आदित्य के अलावा नेहा के भाई और सिंगर टोनी कक्कड़ भी नजर आ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static