कपूर साहब आपका सपना...बेटे रणबीर की शादी की खुशी भी कम नहीं कर पाई नीतू का दर्द

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 04:37 PM (IST)

अदाकारा नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी के बाद शुक्रवार को अपने पति एवं दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के नाम सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा। आलिया और रणबीर वीरवार को शाही अंदाज में एक दूसरे के साथ पवित्र बंधन में बंध गए हैं।

PunjabKesari

नीतू कपूर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘‘ यह कपूर साहब के लिए, आपका सपना पूरा हो गया।’’ इस पाेस्ट के साथ शेयर की गई  तस्वीर में नीतू अपने लाड़ले रणबीर के साथ कैमरे में पाेज देती  दिखाई दे रही है।  उन्होंने बड़े ही प्यार से अपने बेटे रणबीर के कंधे पर हाथ रखा है, चेहरे पर  मुस्कराहट उनकी खुशी को बयां कर रही है।

PunjabKesari

नीतू कपूर के इस पोस्ट पर संजय कपूर, सिकंदर खेर, मनीष पॉल से लेकर कई हस्तियों ने रिएक्ट किया। सिर्फ नीतू कपूर ही नहीं ऋषि कपूर को हर उस शख्स ने याद किया जो शादी में शामिल हुए थे।  दूल्हा दुल्हन ने केक काटकर बाहों में बाहें डालकर जैसे ही वाइन उठाई तो चेहरे के सामने नीतू और ऋषि की पुरानी तस्वीर आ गई। 42 साल पहले इन दोनों ने भी अपनी शादी में वाइन के ग्लास के साथ जश्न मनाया था।

PunjabKesari
 बता दें कि कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद ऋषि कपूर का अप्रैल 2020 में निधन हो गया था। वह आलिया और रणबीर की शादी होते देखना चाहते थे। कुछ खबरों के अनुसार, ऋषि कपूर ने दिसंबर 2020 में दोनों की शादी के आयोजन की तैयारी कर ली थी, लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static