नीम करौली बाबा के जन्मोत्सव पर कैंची धाम में दिखा अद्भुत नजारा, कपाट खुलते ही उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 08:58 AM (IST)

उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में रविवार तड़के बाबा नीब करौरी महाराज के जन्मोत्स पर आस्था का अछ्वुत संगम देखने को मिला। ऊषाकाल में पांच बजे विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा के पावन कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गये। कपाट खुलते ही देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में उमड़ पड़े। सुबह होने से पहले ही मंदिर परिसर और मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गयी थीं। 

PunjabKesari
 7.30 बजे तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तथा यातायात की व्यापक व्यवस्था की है। मंदिर क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों, बैरियरों और चौराहों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है, जो श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने में जुटा हुआ है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों से लगातार शटल सेवा संचालित की जा रही है। किसी भी मार्ग पर श्रद्धालुओं को अनावश्यक रूप से नहीं रोका जा रहा है और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे भेजा जा रहा है। 
PunjabKesari

नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलटर् मोड पर है और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने, अपनी बारी का इंतजार करने तथा पुलिस और स्वयंसेवकों द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। कैंची धाम में उमड़े श्रद्धालुओं के इस विशाल जनसैलाब के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों से गूंजते धाम में श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ दर्शन किये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और यातायात व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम प्रभावी ढंग से लागू किए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static