Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन करें ये उपाय, मां ब्रह्मचारिणी करेंगी हर कष्ट दूर

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 01:59 PM (IST)

नारी डेस्क : हिंदू धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व माना गया है। इसी पावन महीने से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है और धार्मिक उत्सवों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। इन उत्सवों में सबसे महत्वपूर्ण पर्व है चैत्र नवरात्रि, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर पूरे 9 दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। इस दौरान घरों और मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, व्रत और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिलता है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। ‘ब्रह्म’ यानी तप और ‘चारिणी’ यानी आचरण करने वाली अर्थात मां ब्रह्मचारिणी तप और साधना की प्रतीक हैं। इनकी पूजा से व्यक्ति को आत्मबल, ज्ञान और सफलता प्राप्त होती है। इस दिन मां चंद्रघंटा की उपासना का भी विशेष महत्व बताया गया है, जिनकी कृपा से भय और कष्ट दूर होते हैं।

संतान की बुद्धि और सफलता के लिए उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा मेधावी और बुद्धिमान बने, तो ब्राह्मी बूटी पर 108 बार “या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता…” मंत्र का जप करें और उसे बच्चे को खिलाएं। लगातार 7 दिनों तक यह उपाय करने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

PunjabKesari

करियर और तरक्की के लिए उपाय

संतान की उन्नति के लिए सात प्रकार की दालों का चूरा बनाकर उस पर 1100 बार “या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण…” मंत्र का जप करें। इसके बाद इसे पेड़ की जड़ में रख दें या पक्षियों को खिला दें।

कर्ज मुक्ति के लिए उपाय

अगर कर्ज से परेशान हैं, तो सवा किलो साबुत लाल मसूर को लाल कपड़े में बांधकर मां के सामने रखें और 108 बार मंत्र जप करें। पूजा के बाद इसे अपने ऊपर से सात बार उतारकर किसी जरूरतमंद को दान कर दें।

यें भी पढ़ें : नवरात्रि में व्रत रख रहे हैं Diabetes मरीज तो इन 5 जरूरी बातों का रखें ध्यान

 

शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति के लिए उपाय

चमेली या सफेद फूल, 6 लौंग और कपूर के साथ देवी मां को आहुति दें और “या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण…” मंत्र का जप करें। इससे बच्चों को उत्तम शिक्षा और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari

सफलता पाने के लिए उपाय

जीवन में सफलता के लिए मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र का 11 बार जप करें और पुष्पांजलि अर्पित करें। इससे कार्यों में सफलता मिलने के योग बनते हैं।

मानसिक शांति और ज्ञान के लिए

मां ब्रह्मचारिणी के स्तोत्र का पाठ करने से मन की अशांति दूर होती है और ज्ञान में वृद्धि होती है। यह उपाय जीवन में स्थिरता और शांति लाता है।

यें भी पढ़ें: चेहरे पर दिखें ये 5 संकेत तो समझ लें लिवर खतरे में है, समय रहते करें बचाव

 

परिवार की सुख-शांति के लिए

पांच गुलाब के फूलों को गायत्री मंत्र के साथ सफेद कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित करें। इससे परिवार पर आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।

PunjabKesari

धन प्राप्ति के लिए उपाय

5 सफेद कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर मंदिर में चढ़ाएं और बाद में घर लाकर तिजोरी में रखें। इससे धन और समृद्धि में वृद्धि होती है।

स्वास्थ्य लाभ के लिए उपाय

मां दुर्गा को कपूर और 6 लौंग अर्पित करें और “देहि सौभाग्यं आरोग्यं…” मंत्र का 11 बार जप करें। इससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

विद्यार्थियों के लिए विशेष उपाय

अगर मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही, तो देवी मां को पुष्प अर्पित कर “या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण…” मंत्र का 11 बार जप करें और कपूर व लौंग चढ़ाएं।

चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन साधना और उपायों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए ये उपाय जीवन की बाधाओं को दूर कर सुख, समृद्धि और सफलता प्रदान करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static