सौभाग्यवान होती हैं नाक के पास तिल वाली लड़कियां, नहीं होती इन्हें पैसे की कमी

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2023 - 05:50 PM (IST)

हर व्यक्ति के शरीर पर कहीं न कही तिल जरुर होता है। किसी के हाथ पर तो किसी के नाक पर हुआ तिल कई तरह के संकेत देता है। लेकिन अगर यही तिल व्यक्ति के स्वभाव के बारे में कई बात बताते हैं। समुद्र शास्त्र की मानें तो शरीर के अलग-अलग हिस्से में तिलों का एक खास महत्व होता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं नाक पर कौन सी जगह पर तिल होना शुभ होता है...

गुस्सैल होती है लड़कियां 

समुद्र शास्त्र की मानें तो जिन लड़कियों के नाक पर तिल होता है वह गुस्सैल स्वभाव की होती हैं। यह लड़कियां प्यार के मामलों से हटकर थोड़ी गुस्सै वाली नेचर की होती हैं। खुद को यह दूसरों से अलग देखना पसंद करती हैं। 

PunjabKesari

सौभाग्य की निशानी 

इसके अलावा जिन लोगों को नाक पर तिल होता है वह बहुत ही लकी होते हैं। नाक पर तिल सौभाग्य की निशानी माना जाता है। माना जाता है कि जिनकी नाक पर तिल होता है वह बहुत ही सौभाग्य वाले होते हैं यह लोग जीवन का हर सुख भोगते हैं। इसके अलावा  इन लोगों को संसार को हर सुख मिलता है। 

नाक की दाई और तिल 

जिन लोगों के नाक की दाई ओर तिल होता है वह बहुत ही सुंदर होते हैं। इन्हें औलाद का सुख भी मिलता है। इसके अलावा ऐसी लड़कियों को अपने मायके की ओर से भी हर सुख मिलता है। हालांकि ऐसी महिलाएं दोस्ती करने में भी माहिर होती हैं परंतु इनकी किसी के साथ नहीं बनती। 

PunjabKesari

नाक के आगे वाले हिस्से में 

जिन लोगों के नाक के आगे वाले हिस्से में तिल होता है वह बहुत ही अमीर होते हैं। इन लोगों को पुत्र सुख भी जरुर मिलता है। इसके अलावा इन लोगों को नौकरी में भी बहुत ही जल्दी तरक्की मिलती है। इन लोगों को नई-नई चीजें सीखना बहुत ही अच्छा लगता है यह लोग नई-नई कलाएं जानते हैं। नई-नई चीजें भी इन्हें सीखना काफी पसंद होता है। 

नाक की बाई ओर तिल 

जिन लड़कियों के नाक की बाई ओर तिल होता है यह अपने पार्टनर से बहुत ही प्यार करती हैं। हर मुश्किल स्थिति में उनका साथ देती हैं। इनकी मैरिड लाइफ भी बहुत ही अच्छी बितती है। पार्टनर के साथ इनके रिश्ते मीठे और सौहार्दपूर्ण संबंध भी रहता है। 

PunjabKesari

नाक के बीच में तिल

माना जाता है कि जिन लड़कियों के नाक के बीच में तिल हो वह बहुत ही धनवान, पुत्रवान, सौभाग्यवान और कई सारी कलाओं को जानती हैं। माना जाता है कि यदि यह महिलाएं कोई नौकरी करें तो अपनी जिंदगी में एक नया पद जरुर हासिल करती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static