नहीं पड़ेगी ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरुरत, इन Natural तरीकों से करें Eyebrow के बाल काले

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 03:39 PM (IST)

बढ़ती उम्र के साथ बाल सफेद होने लगते हैं। सफेद बालों से राहत पाने के लिए लोग ज्यादातर हेयरडाई का इस्तेमाल करते हैं। बहुत से महिलाओं आइब्रो के बाल काले करने के लिए भी हेयर डाई का इस्तेमाल ही कर लेती हैं। अगर आपकी आइब्रो के बाल भी सफेद हो रहे हैं तो आप इन नैचुरल तरीकों के साथ काले कर सकते हैं। कैमिकल बेस्ड डाई की जगह आप इन चीजों के साथ आइब्रो के बाल काले कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

मेहंदी 

आप मेहंदी का इस्तेमाल आइब्रो के बालों को नैचुरल तरीकों से काला करने के लिए कर सकते हैं। मेहंदी पाउडर में नारियल का तेल मिलाएं। इसके बाद तेल को गर्म कर लें। ठंडा होने पर कॉटन की मदद से पेस्ट को आइब्रो पर लगाएं। इससे आपकी आइब्रो नैचुरली काली दिखेगी। 

PunjabKesari

कॉफी पाउडर 

कॉफी पाउडर का इस्तेमाल भी आप आइब्रो पर कर सकती हैं। गर्म पानी में कॉफी पाउडर मिला लें। इसके बाद दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को आइब्रो पर लगाएं। 30 मिनट के बाद आइब्रो को सादे पानी से धो लें। 

आंवला का इस्तेमाल 

आप आंवले का इस्तेमाल आइब्रो पर कर सकती हैं। आंवले में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके आइब्रो के बालों को नैचुरली काला करने में मदद करेंगे। आंवला पाउडर में बादाम का तेल मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स करके आइब्रो पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद आइब्रो को धो लें। रोजाना इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से आपकी आइब्रो काली हो जाएंगी।

PunjabKesari

काजल 

आप काजल का इस्तेमाल करके भी आइब्रो को नैचुरली काला कर सकती हैं। लेकिन आप होममेड काजल का ही आइब्रो पर इस्तेमाल करें। घी का दीपक जलाएं, इसमें घी और थोड़ा सा कपूर जलाएं। दोनों चीजों को मिक्स करें। अब दीपक को कटोरी से आधा ढक कर रख दें। 5-6 घंटे के बाद कटोरी में होममेड काजल और नारियल का तेल मिलाएं। कॉटन की मदद से तैयार मिश्रण को आइब्रो पर लगएं। इससे आपकी आइब्रो काली हो जाएंगी। 

विटामिन-बी 12 

आप विटामिन-बी12 का सेवन करके आइब्रो के बालों को नैचुरली काला कर सकते हैं। दूध, दही, पनीर, ओट्स, सोयाबीन, ब्रोकली, मशरुम जैसी चीजों को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपके सफेद बाल कम होंगे और बाल भी काले होने लग जाएंगे।  

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static