इस हॉट एक्ट्रेस संग छुट्टियां मना रहे हैं सामंथा के EX नागा चैतन्य! वायरल हुई तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 03:36 PM (IST)


नागा चैतन्य और सामंथा प्रभु के फैंस जहां अभी भी दोनों के पैचअप का इंतजार कर रहे हैं, वहीं लगता है नागा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। जी हां, पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरें आ रही हैं कि नागा नाइट मैंनेजर की हॉट एक्ट्रेस शोभित धूलीपाला  को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने इस बार में खुलकर कुछ नहीं कहा है पर दोनों अकसर साथ में घूमते फिरते हैं। एक बार फिर दोनों छुट्टी पर निकले हैं। दोनों में साथ में तो कोई फोटो शेयर नहीं की, लेकिन फैंस ने उनकी चोरी पकड़ ली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sobhita (@sobhitad)

नागा चैतन्य के साथ छुट्टियां मनाने निकली शोभित

कहा जा रहा है कि दोनों महाराष्ट्र के वाइल्डलाइफ रिजॉर्ट में छुट्टियां मना रहे हैं। दो दिन पहले शोभित ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें वो सफारी राइड के मजे लेती नजर आ रही थीं। इसके बाद लोग लगातार कमेंट में पूछने लगे कि क्या नागा चैतन्य उनके साथ हैं?

PunjabKesari 

शोभित के साथ हैं नागा चैतन्य

इसके बाद नागा ने भी इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो सनसेट के साथ पोज कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chay Akkineni (@chayakkineni)

फोटो की बैकग्राउंड देखकर लोग ये कयास लगाने लगे कि फोटो उसी लोकेशन की है, जहां पर शोभिता है। वहीं शोभिता ने भी इस फोटो को फौरन लाइक कर दिया।

PunjabKesari

इससे लोगों का शक यकीन में बदलता जा रहा है कि दोनों साथ में ही हैं। 

PunjabKesari

टूट चुकी है नागा चैतन्य की पहली शादी

बता दें, नागा चैतन्य ने साल 2017 में सामंथा रूथ प्रभु से लंबी डेटिंग के बाद शादी की थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। महज 4 साल बाद 2021 में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने तलाक ले लिया।  एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिलहाल आई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। अब वह चंदू मोंडेती की डायरेक्टेड फिल्म 'थंडेल' में नजर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static