छोटे दाने से बड़ा खतरा! नाक के पास पिंपल फोड़ने से क्या जा सकती है जान?

punjabkesari.in Tuesday, Sep 09, 2025 - 02:05 PM (IST)

नारी डेस्क : चेहरे पर अचानक निकलने वाला दाना या पिंपल किसी को भी परेशान कर देता है। अक्सर लोग इसे तुरंत फोड़ने की गलती कर बैठते हैं, खासकर जब यह नाक के पास हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाक और इसके आसपास का हिस्सा चेहरे का सबसे सेंसिटिव और खतरनाक जोन माना जाता है? 

नाक के पास दाना फोड़ना खतरनाक

डॉ. के अनुसार, नाक के पास दाना या पिंपल फोड़ना बहुत खतरनाक हो सकता है। नाक के आसपास की नसें सीधे दिमाग से जुड़ी होती हैं, इसलिए पिंपल में मौजूद बैक्टीरिया अगर फोड़ने के दौरान फैल जाएं तो ये नसों के रास्ते सीधे दिमाग तक पहुंच सकते हैं। इससे केवल त्वचा में संक्रमण नहीं होता, बल्कि गंभीर स्थिति जैसे Cavernous Sinus Thrombosis (कैवर्नस साइनस थ्रोम्बोसिसभी) पैदा हो सकती है, जो कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है।

PunjabKesari

त्वचा पर स्थायी निशान 

पिंपल फोड़ने से उसमें मौजूद पस और बैक्टीरिया चेहरे की आसपास की त्वचा में फैल जाते हैं। इससे त्वचा पर गहरे दाग या स्थायी निशान बन सकते हैं, जो लंबे समय तक रहते हैं और चेहरे की सुंदरता को प्रभावित कर सकते हैं।

संक्रमण (Infection) का खतरा

नाक के पास पिंपल फोड़ने से अक्सर बैक्टीरिया के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। पिंपल में मौजूद सूक्ष्म जीवाणु फोड़ने के दौरान आसपास की त्वचा में फैल सकते हैं, जिससे न सिर्फ सूजन और दर्द बढ़ता है, बल्कि लालपन भी अधिक दिखने लगता है। अगर संक्रमण समय पर ठीक न किया जाए तो यह और गंभीर रूप ले सकता है और त्वचा पर लंबे समय तक समस्या बनी रह सकती है।

ब्रेन संक्रमण 

नाक के पास की नसें सीधे दिमाग से जुड़ी होती हैं, इसलिए इस क्षेत्र का पिंपल फोड़ना बहुत खतरनाक हो सकता है। अगर बैक्टीरिया नसों के जरिए दिमाग तक पहुंच जाएं, तो इससे Cavernous Sinus Thrombosis जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसलिए नाक के पास पिंपल को कभी फोड़ना नहीं चाहिए। 

PunjabKesari

इम्यून सिस्टम पर असर 

बार-बार पिंपल फोड़ने से सिर्फ त्वचा ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) भी कमजोर पड़ सकती है। जब इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, तो शरीर संक्रमण से लड़ने में कमजोर हो जाता है और नाक या चेहरे पर पिंपल बार-बार उभरने लगते हैं। इससे समस्या लगातार बनी रहती है और त्वचा की सेहत पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।

पिंपल फोड़ने की बजाय क्या करें? 

नाक के पास पिंपल फोड़ने की बजाय कुछ आसान और सुरक्षित उपाय अपनाए जा सकते हैं। सबसे पहले, चेहरे को साफ रखना बेहद जरूरी है, इसलिए दिन में दो बार हल्के फेस वॉश से धोएं। अगर पिंपल में सूजन हो तो उसे कम करने के लिए बर्फ की सिकाई की जा सकती है। इसके अलावा, खान-पान का ध्यान रखना भी जरूरी है; तैलीय और जंक फूड का सेवन कम करें ताकि पिंपल बार-बार न उभरें। और अगर पिंपल बार-बार नाक के पास निकलते हैं, तो विशेषज्ञ डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर से सलाह लेना सबसे सुरक्षित तरीका है। 

नाक के पास पिंपल भले ही छोटा दिखे, लेकिन इसे फोड़ना बहुत खतरनाक हो सकता है। इसलिए अगली बार जब नाक के पास दाना निकले, तो इसे हाथ न लगाएं और ऊपर बताए गए सुरक्षित उपाय अपनाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static