Independence Day: यहां है 'भारत माता' का इकलौता मंदिर, जरूर जाएं घूमने
punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2019 - 10:37 AM (IST)

भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत मंदिर है, जिसे देखने के लिए लोग देश-विदेश से लोग आते हैं। मगर आज हम आपको 'भारत माता' के इकलौते ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही कोई जानता है। यह इकलौता मंदिर जहां किसी देवी-देवता की नहीं बल्कि अखंड भारत की मूरत की आराधना होती है।
वाराणसी, 5000 साल पुराना यह शहद अपने अंदर धार्मिक व ऐतिहासिक राज समेटे हैं। इसे प्राचीन मंदिरों का गढ़ भी कहा जाता है क्योंकि यहां आप कई प्राचीन मंदिर देख सकते हैं। गंगा नदी के किनारे बसे इसी शहद में मौजूद है 'भारत माता' का इकलौता मंदिर। इतना ही नहीं, इस मंदिर को देखने के लिए लोग विदेशों से भी आते हैं।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में स्थित इस मंदिर का निर्माण बाबु शिव प्रसाद गुप्ता ने 1918 से 1924 के बीच कराया था। वहीं, इसका उद्घाटन 25 अक्तूबर,1936 को महात्मा गांधी ने ही किया था।
मंदिर की खासियत यह है कि यहां में ना सिर्फ भारत माता की मूर्ति स्थापित है बल्कि इसके बीचों-बीच भारत का सबसे बड़ा नक्शा भी बना हुआ है। इतना ही नहीं, इस नक्शे को संगमरमर के पत्थर पर बनाया गया है। इसकी लंबाई 31 फुट 2 इंच और चौड़ाई 30 फुट 2 इंच है। इसे बनाने में 11-11 इंच के संगमरमर के टुकड़े लगाए गए हैं। यहां 45 से ज्यादा कारीगरों ने संगमरमर के टुकड़ों से भारत के मानचित्र को साकार किया गया है।
भारत माता के इस मंदिर को नियमित रूप से सुबह-शाम खोला जाता है। भारत माता की मूर्ति गहरे रंग की साड़ी पहने हाथ में तिरंगा थामे है। प्रतिमा के पीछे भारत का नक्शा बना हुआ है। मंदिर के पास ही कारगिल स्मारक का निर्माण करवाया गया है।
नक्शे में भारत के साथ बर्मा, अफगानिस्तान, बलूचिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका आदि कई अविभाजित देशों के मानत्रिच बने हुए हैं। इतना ही नहीं, नक्शे में 450 पर्वत श्रृंखलाओं एवं चोटियों, मैदानों, जलाशयों, नदियों, महासागरों और पठारों की ऊंचाई और गहराई को भी दिखाया गया है।
गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस मंदिर को बेहद खास तरीके से सजाया जाता है। इन दिनों में नक्शे में दिखाए गए जलाश्यों में पानी और मैदानी इलाकों को फूलों से सजाया जाता है।
अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहीं जाने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट जगह है।