अपने बच्चों को जरूर सुनाएं कृष्ण के बालपन की कहानियां, हर लीला में छिपी है सीख

punjabkesari.in Friday, Aug 15, 2025 - 04:39 PM (IST)

नारी डेस्क: भगवान श्रीकृष्ण की कहानियां सिर्फ धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें बच्चों के लिए जीवन के कई सुंदर सबक छिपे हुए हैं। आज हम अपको कान्हा से जुड़े कुछ बातें बताने जा रहे हैं बच्चों को सिखाई जा सकती हैं । अगर आप चाहें तो इन कहानियों को रंगीन चित्रों और छोटे-छोटे संवादों के साथ भी समझा सकते हैं, जिसे बच्चे आसानी से समझ जाएंगे

PunjabKesari
 मित्रता और सच्ची निष्ठा

बच्चों को कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कहानी सुनाएं। इनसे उन्हें सीख मिलेगी कि सच्चा दोस्त वह है जो सुख-दुःख में साथ रहे, चाहे आर्थिक स्थिति या सामाजिक दर्जा कुछ भी हो।

 
साहस और धैर्य

कालिया नाग, भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं में एक प्रसिद्ध पात्र है। इससे यह सीख मिलती है कि मुश्किल समय में डरने के बजाय साहस और धैर्य से समस्या का सामना करना चाहिए।


बड़ों का सम्मान

 कृष्ण अपने माता-पिता और गुरुजनों के प्रति आदर करते थे। बच्चाें को उनसे सीखना चाहिए  कि माता-पिता और बड़ों का सम्मान करना जीवन में सुख और आशीर्वाद लाता है।

PunjabKesari
सादगी और संतोष

  कृष्ण अपने दोस्तों और  गोपियों के साथ माखन बांटते थे। इनसे उन्हें सीख मिलती है कि दूसरों के साथ चीजें बांटने और छोटी-छोटी खुशियों में आनंद ढूँढ़ने की आदत डालनी चाहिए।


अन्याय के खिलाफ खड़े होना

बच्चों को कंस के वध की कहानी जरूर सुनाएं। इससे बच्चों को सीख मिलती है कि बुराई और अन्याय के खिलाफ खड़ा होना चाहिए, चाहे सामने वाला कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो।


 चतुराई और बुद्धिमत्ता

भगवान कृष्ण ने इंद्रदेव के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था। इससे यह सीख मिलती है कि कठिन परिस्थितियों में अपनी बुद्धि और सामूहिक सहयोग से समाधान ढूंढ़ना चाहिए।


प्रकृति से प्रेम

भगवान कृष्ण को वृंदावन में गाय चराना, बांसुरी बजाना और जंगल में खेलना बेहद पसंद था। इससे यह सीख मिलती है कि प्रकृति, पशु-पक्षियों और पर्यावरण की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static