मकर संक्राति 2020ः इस दिन करना ना भूलें ये 5 काम

punjabkesari.in Sunday, Jan 12, 2020 - 11:22 AM (IST)

मकर संक्राति का शुभ दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। हिंदु धर्म में इस पर्व को बहुत ही धूम-धाम और कुछ खास रीति-रिवाजों के तरह मनाया जाता है। भारत में हरेक राज्य में इस दिन को अलग-अलग नाम से जाना जाता है, जैसे कि तमिलनाडू में इसे पोंगल, असम में बिहू, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में इसे संक्राति के नाम से जाना जाता है। इस खास मौके को जहां देश के अलग-अलग राज्य में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है, वहीं इस खास दिन कुछ ऐसे काम भी हैं, जिन्हें करने आपके ऊपर सूर्य देव की कृपा सदा बनी रहेगी। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो काम...

Related image,nari

सूर्य उदय से पहले स्नान

मकर संक्रांति के दिन सुबह सूर्य उदय से पहले उठें, स्नान करें और अपने इष्ट की पूजा अर्चना करें। हो सके तो परिवार सहित मंदिर जाएं और अपने आने वाले जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना करें।

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार यानि सूर्य देव को जल अर्पित करना। अगर आप इस दिन तांबे के लोटे में जल और 1 चुटकी तिल लेकर सूर्य देव को अर्पित करते हैं, तो ये आपके लिए काफी शुभ साबित होता है। मकर संक्राति के मौके ऐसा घर के सभी सदस्यों को करना चाहिए, जल अर्पित करते वक्त गायत्री मंत्र का जाप जरुर करें, इससे फल दोगुना मिलेगा।

Related image,nari

दान करना

मकर संक्राति वाले दिन कुछ जरुरतमंद बच्चे घर-घर लोहड़ी मांगने जाते हैं। ऐसे में उन्हें बिना कुछ दिए दरवाजे से ना लौटाएं। दान पुन्य करने से आपके बुरे कर्म खत्म होते हैं, और आने वाले जीवन के लिए शुभ कर्म जमा होते है।

खिचड़ी खाएं

पंजाब में मकर संक्राति के दिन खासतौर पर खिचड़ी तैयार की जाती है। इस खिचड़ी को मोठ की दाल से तैयार किया जाता है। मोठ की दाल शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। ऐसे में इस दिन मोठ दाल की खिचड़ी खाना शास्त्र और सेहत दोनों के लिहाज से शुभ माना जाता है।

Image result for lohri special khichdi,nari

पतंग उड़ाएं

मकर संक्राति वाले दिन बच्चे और बढ़े सभी पतंग उड़ाते हैं। पतंग उड़ाने की परंपरा असल में भगवान राम द्वारा शुरु की गई थी। शास्त्रों के अनुसार भगवान राम ने इस दिन जो पतंग उड़ाई थी, वो पतंग सीधी इंद्र लोक पहुंच गई थी। पतंग उड़ाना केवल शास्त्रों के अनुसार ही नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी आपके लिए फायदेमंद है। धूप में पतंग उड़ाना कसरत ही माना जाता है, जिससे आपके शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं।

तिल का दान

-मकर संक्रांति के दिन तिलों का दान भी बहुत शुभ माना जाता है। तिल दान करने से शनि दोष खत्म होते हैं, साथ ही आपकी कुंडली में राहु-केतु का बुरा प्रभाव भी खत्म हो जाता है।

- इस दिन आपको तिल से बने लड्डू भी जरुर खाने चाहिए, ये आपकी सेहत को ढेरों फायदे प्रदान करते हैं।

Image result for til gur tikka,nari

तो ये थे मकर संक्रांति के दिन किए जाने वाले शुभ कार्य, जिन्हें अपनाकर आप अपने मकर संक्राति के त्यौहार को और भी शुभ और खुशियों भरा बना सकते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static