मशहूर पंजाबी सिंगर Sunanda Sharma के साथ हुआ Fraud, म्यूजिक प्रोड्यूसर गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 09, 2025 - 11:54 AM (IST)

नारी डेस्क: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं। सुनंदा शर्मा, जो कि "Mummy Nu Pasand" जैसी पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग्स की सिंगर हैं और पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं, ने हाल ही में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। उनके साथ हुई धोखाधड़ी के बाद उन्होंने इस मामले में एक्शन लिया, और इसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री के एक प्रसिद्ध प्रोड्यूसर को गिरफ्तार कर लिया गया है।सुनंदा शर्मा ने हाल ही में अपने नाम पर फर्जी बिजनेस राइट्स बेचने के प्रयासों को लेकर लोगों को सतर्क किया। आइए जानते हैं पूरी घटना के बारे में।

धोखाधड़ी का शिकार हुईं सुनंदा शर्मा

सुनंदा शर्मा के साथ धोखाधड़ी के मामले में म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल को गिरफ्तार किया गया है। पिंकी धालीवाल पर आरोप है कि उसने सुनंदा शर्मा के नाम पर फर्जी बिजनेस राइट्स बेचे और उनका बकाया भी नहीं चुकाया। इसके साथ ही उसे सुनंदा शर्मा को धमकाने का भी आरोप है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝑆𝑢𝑛𝑎𝑛𝑑𝑎 𝑆ℎ𝑎𝑟𝑚𝑎 ਸੁਨੰਦਾ ਸ਼ਰਮਾਂ (@sunanda_ss)

यह मामला पंजाब महिला अध्यक्ष राज लाली गिल के निर्देश पर पंजाब पुलिस के मठारू थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पिंकी धालीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब महिला अध्यक्ष का बयान

इस मामले पर पंजाब महिला अध्यक्ष राज लाली गिल ने कहा, "पिंकी धालीवाल ने सुनंदा शर्मा के साथ धोखाधड़ी की है और उसे पिछले कई सालों से बकाया भी नहीं दिया है। साथ ही, उसने उसे अपनी कंपनी में बंधुआ बनाकर रखा था और उसे धमकाने का भी काम किया। यह बेहद शर्मनाक है।"

ये भी पढ़े: खाली जेब रहने के कारण हैं ये 5 आदतें, हाथ में नहीं टिकता है पैसा

सुनंदा शर्मा ने फैंस को किया सतर्क

सुनंदा शर्मा ने इस पूरे मामले पर 8 मार्च को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस को चेतावनी दी थी कि कुछ धोखेबाज लोग और कंपनियां उनके बिजनेस अधिकारों का झूठा दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा था, "मैं किसी भी ऐसी कंपनी या शख्स के साथ अनुबंधित नहीं हूं जो मुझे धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं।"

PunjabKesari

सुनंदा शर्मा ने इस धोखाधड़ी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही थी। उनकी इस पोस्ट के बाद तुरंत एक्शन लिया गया, और पुलिस ने म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल को गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static