लंच में बनाएं स्वादिष्ट मशरूम करी

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 02:46 PM (IST)

मशरूम करी एक स्वादिष्ट पकवान है जिसे हम दोपहर के भोजन के लिए बना सकते हैं। मशरुम को प्याज-टमाटर ग्रेवी में पकाया जाता है और उसे फुल्के के साथ परोसा जाता है। काजू इस सब्ज़ी को मलाईदार और स्वस्थ बनाता है। अगर आप भी ये रेसिपी ट्राई करना चाहती है तो आइए आपको बताते है इसे बनाने का तरीका- 

 

सामग्री

मशरुम(कटे हुए)- 200 ग्राम बटन 
(बारीक कटे हुए)- 2 प्याज
टमाटर(बारीक काट ले)- 2
लॉन्ग लहसुन- 2
काजू- 15 
अदरक- 1/2 इंच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
 गरम मसाला पाउडर- 1/4 टी स्पून
तेल- 1 टेबल स्पून
हरा धनिया- बारीक कटा हुए
पानी- प्रयोग अनुसार
नमक- स्वाद अनुसार

PunjabKesari

 

बनाने की विधि

मशरुम करी को बनाने के लिए सबसे पहले काजू को गरम पानी में 5 से 10 मिनट के लिए भिगो दे। काजू का पेस्ट बना ले और इसे अलग से रख दे।

अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें मशरुम डाले और 3 मिनट के लिए पका लें। मशरुम को अलग से रख दे। 

अब उस कढ़ाई में थोड़ा और तेल डाले। इसमें प्याज डाले और उनको भूरा होने तक पकने दे। भूरा होने के बाद इसमें अदरक, लहसुन डाले और 2 मिनट के लिए पकाए।

2 मिनट बाद इसमें टमाटर और लाल मिर्च पाउडर डाले। टमाटर को नरम होने तक पकाए। नमक डालकर मिला लें।

इसके बाद इसमें काजू का पेस्ट डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पकाए। थोड़ा पानी डाले और 3 मिनट के लिए पकने दे।

इसमें पके हुए मशरुम और गर्म मसाला डाले। 1 से 2 मिनट तक पकने दे। हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसे। 

मशरूम करी को बूंदी रायता, तवा पराठा और कचुम्बर सलाद के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static