एक बार फिर देश हुआ शर्मसार, 32 साल की महिला के साथ निर्भया कांड जैसी दरिंदगी

punjabkesari.in Saturday, Sep 11, 2021 - 02:37 PM (IST)

देश में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा ही दिल दहला देने वाला एक मामला मुंबई से सामने आया है। जहां 32 साल की महिला के साथ दरिंदों ने बलात्कार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। उन दरिंदों ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। इस घटना ने दिल्ली में हुए निर्भया रेप केस की यादों को एक बार फिर से ताजा कर दिया है।

सीसीटीवी फुटेज मिली 

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के साकीनाका इलाके में यह शर्मनाक घटना घटी। खैरानी रोड पर महिला के साथ आरोपी ने पहले बलात्कार किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। महिला को गंभीर हालत में राजावाड़ी हॉस्पिटल घाटकोपर पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इस दौरान का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी की दरिंदगी साफ देखी जा सकती है। 

PunjabKesari

प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच यह घटना हुई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया है कि आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप कर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड डाली। जिसके बाद आरोपी ने महिला को टैंपो में डाला और खुद वहां से फरार हो गया। कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे एक शख्स ने महिला को खून से लथपथ बेहोशी की हालत में देखा तो पुलिस को फोन किया। 

PunjabKesari

महिला की स्थिति काफी गंभीर थी। वह वेंटिलेटर जिंदगी और मौत से लड़ रही थी लेकन इलाज के दौरान वह जिंदगी से हार गई। वहीं ऐसी शर्मनाक हरकत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static