Mukul Dev के निधन की असली वजह आई सामने, Rahul Dev ने किया खुलासा!

punjabkesari.in Monday, Jun 16, 2025 - 05:11 PM (IST)

नारी डेस्क: पिछले महीने मशहूर अभिनेता मुकुल देव के निधन की खबर ने मनोरंजन जगत को झकझोर दिया था। 54 साल की उम्र में उनके अचानक जाने से फैंस और परिवार दोनों बेहद दुखी थे। इस बीच उनके निधन को लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैल गई थीं, खासकर यह कहा जा रहा था कि मुकुल डिप्रेशन में थे। लेकिन अब उनके छोटे भाई और अभिनेता राहुल देव ने इस पूरे मामले पर सच्चाई बताई है।

आईसीयू में 8 दिनों तक भर्ती थे मुकुल देव

राहुल देव ने खुलासा किया कि मुकुल देव का निधन डिप्रेशन की वजह से नहीं हुआ। बल्कि उनकी खराब खान-पान की आदतें ही उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा रही थीं। राहुल ने बताया कि मुकुल लगभग साढ़े आठ दिनों तक ICU में थे, और वहां उनका इलाज उनकी गलत भोजन संबंधी आदतों की वजह से चल रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Dev (@rahuldevofficial)

अंतिम दिनों में खाना बंद कर दिया था मुकुल ने

राहुल ने बताया कि आखिरी चार-पांच दिनों से मुकुल ने खाना बिलकुल बंद कर दिया था। हालांकि यह सच है कि मुकुल अकेलेपन का अनुभव कर रहे थे और उनकी जीने की इच्छा कमजोर हो गई थी। उस वक्त उन्होंने कुछ ऑफर्स भी ठुकराए थे। राहुल ने कहा कि मुकुल साल 2019 में अपने पिता की देखभाल के लिए दिल्ली चले गए थे, लेकिन उसी साल उनके पिता का निधन हो गया।

ये भी पढ़ें: Blinkit से मंगाए खजूर लेकिन निकले कीड़े, फूड डिपार्टमेंट ने गोदाम पर मारी रेड

डिप्रेशन में नहीं थे मुकुल देव

राहुल देव ने साफ किया कि जो लोग मुकुल के बारे में यह कह रहे हैं कि वे डिप्रेशन में थे या फिट नहीं थे, वे उनके करीब भी नहीं थे। राहुल ने बताया कि मुकुल फिटनेस का ध्यान रखते थे और हाफ मैराथन भी दौड़ते थे। लेकिन उन्होंने अचानक खुद का ध्यान रखना बंद कर दिया था, जिससे उनका वजन बढ़ गया था। मुकुल ने बाद में लेखन की ओर ध्यान दिया और अकेलेपन में रहने लगे। वे अपनी बेटी को भी बहुत याद करते थे।

राहुल देव का दर्द और सच्चाई से सामना

राहुल ने कहा कि मुकुल के निधन के बाद उन्होंने इस दर्द को समझने और स्वीकारने की कोशिश की है, और उन्हें पता है कि यह दर्द समय के साथ और गहरा होगा। अब वह सच्चाई को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं ताकि अफवाहें खत्म हों और लोगों को सही जानकारी मिले।
   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static