पति सूरज संग कश्मीर में हनीमून मना रहीं Mouni Roy, कपल्स के लिए बेस्ट डेस्टीनेशन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 09, 2022 - 11:42 AM (IST)

मौनी रॉय और सूरज नांबियार पिछले हाल ही में शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद दोनों कश्मीर की खूबसूरत वादियों में अपना हनीमून मना रहे हैं। एक्ट्रेस अपने हनीमून की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ही शेयर कर रही हैं। मौनी ने बर्फीले कश्मीर और सफेद पहाड़ों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने बर्फीली वादियों में पति सूरज के साथ कोजी होने की एक वीडियो भी शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

बर्फ के फुहारों में लिपटी मौनी की वीडियो को देख कहना गलत नहीं होगा कि वह अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा बिता रही हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ हनीमून या रोमांटिक ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो मौनी और सूरज की तरह कश्मीर की वादियों में जा सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

सिर्फ बर्फ से ढकी पहाड़ियां और खूबसूरत वादियां ही नहीं बल्कि कश्मीर में घूमने के लिए और भी बहुत-सी सुदंर जगह हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

डल झील पर शिखर की सवारी

18 कि.मी. तक फैली नीले पानी वाली डल झील 3 दिशाओं से पहाड़ियों से घिरी हुई है। यह जम्मू-कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील है, जिसमें पानी सोतों से आता है। वहीं, कश्मीर घाटी की अनेक झीलें इसमें  आकर मिलती हैं। इसमें आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक बोटिंग का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

गुलमर्ग में गोंडोला की सवारी

गुलमर्ग में गोंडोला की सवारी का मजा ही कुछ है। इसमें आप अपने पार्टनर के साथ आसमान के ऊपर से राजसी पहाड़ों और शांत झील के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

PunjabKesari

शालीमार बाग (Shalimar Bagh Mughal Garden)

'द गार्डन ऑफ डिलाइट' यानि शालीमार बाग का निर्माण प्रसिद्ध मुगल सम्राट- जहांगीर ने अपनी प्यारी पत्नी नूरजहां के लिए वर्ष 1916 ई. में  करवाया था। इसे शालीमार गार्डन, फराह बख्श और फैज बख्श के नाम से भी जाना जाता है।

PunjabKesari

कलारूस गुफाएं (Kalaroos Caves)

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कलारूस गांव में स्थित, कलारूस गुफाओं को गुप्त सुरंगों के लिए जाना जाता है, जो रूस में समाप्त होती हैं। लश्तियाल गांव के अंत में सतबरन नामक एक विशाल पत्थर को 7 दरवाजों से उकेरा गया है। लोग इसे सत बर कहते हैं, जिसका अर्थ है सात दरवाजे। ये सात दरवाजे रूस और अन्य देशों के सात अलग-अलग मार्गों की ओर इशारा करते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static