IIFA के लिए निकली मां-बेटी हुई ट्रोल, लोगो ने ऐश्वर्या से पूछा- क्यों आराध्या को पढ़ने नहीं दे रही?

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2024 - 02:35 PM (IST)

नारी डेस्क: ऐश्वर्या राय बच्चन जहां जाती है उनकी बेटी उनकी बेटी आराध्या उनके साथ ही होती हैं। पेरिश फैशन वीक से लौटने के तुरंत बाद अब यह मां- बेटी आईफा के लिए रवाना हो गई हैं। ऐसे में लोगों के मन में अकसर यही सवाल उठते हैं कि आराध्या अगर सारा टाइम अपनी मां के साथ रहती है तो वह स्कूल कब जाती हैं। इस बार भी यह मुद्दा काफी उठाया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


कल देर रात ऐश्वर्या और आराध्या को  मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान ऐश्वर्या ब्लैक टाइट्स और जैकेट पहने दिखीं तो वहीं आराध्या लाइट कलर की स्वेट शर्ट में काफी कूल लग रही थी। इस बार भी दोनों के साथ अभिषेक बच्चन नहीं दिखाई दिए। 

PunjabKesari
दरअसल आराध्या  हर इंटरनैशनल ट्रिप पर अपनी मां के साथ होती हैं। पिछले दिनों SIIMA अवॉर्ड्स फंक्शन में भी मां- बेटी साथ ही थी। इसके ठीक बाद  ऐश्वर्या फिर अपनी बेटी को लेकर पेरिस पहुंच गईं। दो दिन बाद मां- बेटी फिर अवॉर्ड्स के लिए  निकल पड़ी। 

PunjabKesari
ऐसे में लोग ऐश्वर्या पर यह आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें अपनी बेटी की पढ़ाई की चिंता ही नहीं है। एक यूजर ने लिखा- उनकी मां उन्हें बचपन से ही ग्लैमरस जिंदगी के लिए तैयार कर रही हैं.. पढ़ लिख के क्या ही कर लेगी ये। किसी ने तो यह तक कह दिया कि ऐश्वर्या एक हेलीकॉप्टर मॉम हैं। उन्होंने अपनी बेटी के बचपन की ज़िंदगी को बर्बाद कर दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static