दोस्तों के साथ घूमने लिए बैस्ट है मोरक्को, जानिए क्या है खास

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 01:11 PM (IST)

शायद की कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे घूमना पसंद न हो। जब बात दोस्तों के साथ घूमने की हो तो कोई इस मौके को गंवाना नहीं चाहता। दोस्तों के साथ घूमने का मजा ही कुछ अलग होता है। जहां दोस्तों के साथ ट्रैवलिंग के साथ नए-नए एडवेंचर का एक्सपीरियंस करने का मौका मिलता हैं, वहीं फ्रैंड्स के साथ इस एडवेंचर को खूब एन्जॉय करने की ख्वाहिश भी पूरी हो जाती हैं।

 

अगर आप इंडिया से दूर किसी विदेशी जगह पर फ्रैड्स के साथ घूमना चाहते है तो अफ्रीका के मोरक्को शहर में घूमने की प्लानिंग बनाए। यहां आप खुद को रिलैक्स करने के साथ खूब एन्जॉय भी कर पाएंगे। 

 

1. घूमने के लिए बैस्ट ऑप्शन

 PunjabKesari
दोस्तों के साथ घूमने के लिए मोरक्को शहर बैस्ट हैं क्योंकि यहां घूमकर आप अपनी सभी ख्वाहिशों की पूरा कर सकते हैं। मोरक्कों में आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी व अलग-अलग एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। 

 

2. मोरक्को की नाइटलाइफ  

PunjabKesari
आपने तो सुना ही होगा की विदेशों में नाइटलाइफ कितनी रोमांचक होती हैं। अगर आप भी नाइटलाइफ का मजा लेना चाहते है तो मोरक्को की ब्लूसिटी Chaouen जरूर घूमें।

 

3. मोरक्को का कल्चर लेगा मोह

PunjabKesari
यूरोप के आसपास होने की वजह से मोरक्को शहर के कल्चर में अरेबियन और यूरोपियन दोनों की झलक आपको एक-साथ देखने को मिलेगी। यहां आप फेज सिटी, असिलाह सिटी और मेखान्स अादि सिटी में घूमकर अपने ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। 

 

4. एक से बढ़कर एक खूबसूरत व्यू 

PunjabKesari

PunjabKesari
मोरक्को के सबसे पुराने और सबसे खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता हैं। यहां कई नायाब बिल्डिंगों के नमूने देखने को मिल जाएंगे। वहीं Mekness सिटी का आर्किटेक्चर हर किसी को मोह जाता हैं, जहां आपको आर्किटेक्चर का एक से बढ़कर एक नमूना देखने को मिलेगा। 

 

5. मोरक्को का असिलाह शहर

PunjabKesari

PunjabKesari
यह शहर कोबाल्ट ब्लू कलर से रंगा हुआ है, जो किसी जन्नत से कम नहीं लगता। वहीं पुर्तगालियों द्वारा बनाई गई बड़ी-बड़ी दीवारें, किले इस जगह की खूबसूरती और भी बढ़ा देते हैं। 

 

6. हाई एटलस
यह मोरक्को का सबसे ऊंचा प्वाइंट है। माउंटेन हाइकर्स और स्कीइंग के लिए ये परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता हैं। आप यहां अपने दोस्तों के साथ खूब एन्जॉय कर सकते हैं। 

PunjabKesari

7. रब्बात का नजारा

PunjabKesari
अगर स्कूल बुक्स से लेकर दुनिया के नक्शे में खास जगह लिए हुए सहारा डेजर्ट को देखना है तो रब्बात घूमना बिल्कुल न भूलें। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static