छोड़ दें सुबह-सवेरे अखबार पढ़ने की आदत, पॉजिटिविटी चाहिए तो करें ये काम

punjabkesari.in Sunday, Feb 21, 2021 - 01:45 PM (IST)

कहते हैं कि अगर दिन की शुरूआत अच्छी ना हो तो पूरा दिन ही बेकार चला जाता है। ऐसे में अगर सुबह उठते ही किसी तरह पॉजिटिवीटी मिल जाए तो समझ जाए तो पूरा दिन बन गया। अक्सर बड़े-बुजुर्ग सुबह उठकर भगवान को याद करने या बड़ों का आशीर्वाद लेने की सलाह देते हैं। उनके दिए ये संस्कार मानने में ही हमारी भलाई है क्योंकि सुबह किए गए ऐसे काम ना सिर्फ विचारों में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं बल्कि इससे धन संबंधी परेशानियां भी दूर होती है।

1. देखें हाथों की लकीरें

सुबह उठने के बाद अपने हाथों की लकीरों को देखते हुए अपने इष्ट देव व भगवान का ध्यान करें। इससे मन में सकारात्मक विचार आते हैं और सुबह भगवान का नाम लेने से दिन भी अच्छा गुजरता है। इसके अलाव सुबह उगते सूरज को देखना व उन्हें प्रणाम करने से भी आपका पूरा दिन अच्छा बीतेगा।

PunjabKesari

2. सुबह शीशा ना देखें

अक्सर महिलाएं सुबह उठने के बाद सबसे पहले शीशा देखते हैं। मगर, वास्तु के अनुसार, इससे मन में नकारात्मक विचार आते हैं इसलिए अपनी इस आदत को आज ही छोड़ दें।

3. खिड़कियां खोल दें

सुबह उठने के बाद घर की खिड़कियां खोल दें, ताकि सूरज की रोशनी अंदर आ सके। माना जाता है कि सूरज की किरणें घर में आने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।

4. धरती माता को करे प्रणाम

हिंदू व सनातन धर्म में सुबह उठकर धरती माता को प्रणाम करने कहा गया है क्योंकि वही हमारी पालनकर्ता है। धरती को प्रणाम करने और उनका आभार जताने से हमारा सौभाग्य बढ़ता। इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

5. माता-पिता के पैर छुए

माता-पिता का दर्जा भगवान के बराबर होता है ऐसे में सुबह माता-पिता के पैर छून और उनका आशीर्वाद लेना स्वंय भगवान की कृपा मिलने जैसा होता है। साथ ही इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेता है।

6. तुलसी व सूर्य देव को चढ़ाएं जल

स्नान करने के बाद तुलसी व सूर्य देव को जल चढ़ाना ना भूलें। इससे ना सिर्फ पॉजिटिव एनर्जी व शांति मिलती है बल्कि धन संबंधी समस्याएं भी दूर रहती हैं।

PunjabKesari

7. घर में जलाएं दीएं

घर के मंदिर ही नहीं बल्कि दरवाजे के पास भी दो दीए जलाकर रखें। इससे पैसों की किल्लत भी दूर होगी और घर में नकारात्मक ऊर्जा भी प्रवेश नहीं कर पाएगी।

8. गाय को रोटी खिलाना

सुबह खाना बनाने के बाद एक रोटी गाय को खिलाएं। इससे घर में बरकत होगी और अन्न-धन की भी कभी कमी नहीं होगी।

9. ना करें लड़ाई-झगड़ा

सुबह उठकर किसी से लड़ाई-झगड़ा ना उलझे नहीं। कहा गया है कि इससे दिमाग पर भी नेगिटिव असर पड़ता है और कलह-कलेश करने से देवी लक्ष्मी भी नाराज हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि सुबह अपना दिमाग शांत रखें।

10. मां लक्ष्मी की प्रार्थना

शास्त्रों के अनुसार, सुबह उठकर मुख्य द्वार खोलने से पहले मां लक्ष्मी की प्रार्थना करनी चाहिए और फिर दरवाजा खोलना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन की हानि नहीं होती। इसके अलावा रोज गायत्री मंत्र का जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा हमेशा घर से दूर रहती है।

PunjabKesari

11. देहरी बढ़ाऐगी धन

वास्तुशास्त्र के अनुसार, सुबह जल्दी उठकर जल में हल्दी मिलाकर देहरी धोने से उन्नति के रास्ते खुलते हैं। साथ ही इससे घर में रह रहे सदस्यों को पैसों संबंधी दिक्कतें भी नहीं होती।

12. घंटी या शंख का नाद

कहा जाता है कि सुबह भगवान की पूजा के साथ घंटी या शंख का नाद भी करना चाहिए। इसकी आवाज से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन में भी अच्छे ख्याल आते हैं।।

13. छोड़ दें अखबार पढ़ने की आदत

वास्तु के मुताबिक, सुबह टीवी और अखबार पढ़ना भी सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है और दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है।

14. सुबह उठकर परछाई देखना

सुबह उठकर परछाई देखने से भी बचना चाहिए, फिर चाहे वह खुद की हो या दूसरों की। छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। छाया देखने से उस मनुष्य में डर, तनाव और भ्रम बढ़ता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static