नवरात्रि के मौके पर आसमान में हुआ चंद्रमा और शुक्र का मिलन, अद्भुत नजारा देखते रह गए लाेग

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2023 - 03:45 PM (IST)

चैत्र नवरात्र पर्व के पावन मौके पर आसमान में अदभुत नजारा देखने को मिला।  चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन चांद के ठीक नीचे चमकता हुआ तारा दिखाई दिया। शुक्रवार को  मां चंद्रघंटा का दिन था, ऐसे में  चांद के साथ निकले शुक्र तारे को देखकर लोगों का कहना था कि- मां ने दर्शन दे दिए हैं।  इस घटना में भक्ति का रंग भी घुल गया था।

 PunjabKesari
खगोलीय घटना के इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए हर कोई उतावला नजर आया, लोगों ने इस नजारे को कैमरे में कैद करने का मौका नहीं छोड़ा। बताया जा रहा है कि दुनिया के कई हिस्सों में शुक्र ग्रह और चांद का ये संयोजन देखने को मिला था। शुक्रवार शाम 6:00 बजे के बाद  यह नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।

PunjabKesari
चंद्रमा से ठीक नीचे शुक्र ग्रह चमक रहा था जिससे दोनों ही काफी आकर्षक लग रहे थे। जैसे जैसे शाम ढलती गई वैसे वैसे यह नजारा दिलकश होता गया जो अपने आप में काफी अद्भुत था। याद हो कि पिछले दिनों चंद्रमा शुक्र और गुरु तीन ग्रह भी एक चीज में आए थे उस समय भी लोगों ने तारामंडल का रुख किया था।

PunjabKesari

 चांद के पास आने की वजह से शुक्र ग्रह चमक धरती पर 250 गुना बढ़ी हुई दिखाई दी। बता दें कि  25 मार्च से 30 मार्च के बीच इसका सबसे दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। रात के समय आसमान में पांच ग्रहों को एक कतार में देख सकेंगे । इन पांच ग्रहों में बुध, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस और मंगल शामिल हैं जो चंद्रमा के निकट एक सीध में रहेंगे । 

PunjabKesari

नासा के खगोल विज्ञानी बिल कुक का कहना है कि इन्हें देखने के लिये सबसे बेहतरीन मंगलवार का दिन है। वह कहते हैं कि  सूर्यास्त के बाद बुध और बृहस्पति ग्रह करीब आधे घंटे बाद क्षितिज रेखा में डूब जाएंगे । अगर आसमान साफ है तो इन पांचों ग्रहों को धरती पर कहीं से भी देखा जा सकता है ।  बृहस्पति, शुक्र और मंगल की चमक तेज होती है इसलिये इसे आसानी से देखा जा सकता है। शुक्र ग्रह आसमान में सबसे अधिक चमकीला रहेगा और लाल चमक के साथ मंगल चंद्रमा के निकट रहेगा। बुध और यूरेनस को ढूंढना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि वे धुंधले होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static