नहीं टिक रहा पर्स में पैसा? अपनाएं ये आसान वास्तु टिप्स और बढ़ाएं आर्थिक समृद्धि
punjabkesari.in Thursday, Nov 13, 2025 - 06:51 PM (IST)
नारी डेस्क : अगर आपकी कमाई अच्छी है लेकिन पैसा जल्दी खत्म हो जाता है, तो इसका कारण आपके घर या ऑफिस में छोटे-छोटे वास्तु दोष हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही दिशा और सकारात्मक ऊर्जा से धन का प्रवाह मजबूत होता है और आर्थिक स्थिति सुधरती है। आइए जानते हैं कुछ आसान वास्तु टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं।
कुबेर देवता का मनाने के उपाय
घर की उत्तर दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी होती है।
इस दिशा को साफ-सुथरा रखें।
उत्तर दिशा में पानी का फव्वारा लगाना शुभ माना जाता है। बहता पानी धन के प्रवाह से जुड़ा होता है।

ध्यान दें: इस दिशा में गंदगी या अव्यवस्था धन के लिए बाधा बन सकती है।
सोई घर की शुभ दिशा
रसोई घर घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है।
वास्तु अनुसार, रसोई घर दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए।
रसोई घर को उत्तर दिशा में न बनाएं, क्योंकि इससे आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
यें भी पढ़ें : 1 इंच भी नहीं बढ़ रही है बालों की ग्रोथ? ये लाल फूल लगाने के बाद होंगी लंबी और घनी चोटी
घर में पौधे लगाने के फायदे
पौधे जीवन और विकास का प्रतीक होते हैं।
दक्षिण-पूर्व कोने में हरे पौधे लगाने से ऊर्जा का संतुलन बना रहता है और आर्थिक समृद्धि बढ़ती है।
घर में सूखे या मुरझाए हुए पौधे न रखें, क्योंकि ये समृद्धि में बाधा डाल सकते हैं।

आर्थिक स्थिति सुधारने के उपाय
घर में सीलन या टपकते नल धन प्रवाह में बाधा डालते हैं।
दीवारों या पाइपलाइन में अगर कहीं पानी टपक रहा है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं।
साफ-सुथरा और व्यवस्थित घर सकारात्मक ऊर्जा लाता है और खर्चे कम करता है।
धन लाभ के उपाय
घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा धन और सुरक्षा के लिए शुभ मानी जाती है।
इस दिशा में लॉकर या कैश बॉक्स रखें और इसे उत्तर दिशा की ओर रखें।
घर में विंड चाइम लगाना शुभ होता है, क्योंकि इसकी आवाज नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है।
मनी प्लांट रखने से धन और समृद्धि आकर्षित होती है।
इन आसान वास्तु उपायों को अपनाकर आप अपने घर और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा बना सकते हैं। इससे न केवल पैसों का प्रवाह बढ़ेगा, बल्कि मानसिक स्थिरता और आर्थिक समृद्धि भी बढ़ेगी।

