इंडियन सिनेमा में योगदान के लिए मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2024 - 12:29 PM (IST)

नारी डेस्क:  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 08 अक्टूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉडर् सेरेमनी के दौरान प्रेजेंट किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये ऐलान किया है। 

PunjabKesari
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर लिखा- मिथुन दा की सिनेमाई जर्नी ने हर जेनरेशन को इंस्पायर किया है। मैं ये ऐलान करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहेब फाल्के सेलेक्शन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है। 

PunjabKesari
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता को बधाई देते हुए अपने पोस्ट में लिखा-  ‘‘प्रसन्नता है कि मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। वह एक सांस्कृतिक आदर्श हैं और उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए उन्हें पीढ़ियों से सराहा जाता है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।'' 

PunjabKesari
मृगया', ‘सुरक्षा' और ‘डिस्को डांसर' जैसी फिल्मों के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा के क्षेत्र में सरकार के सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार के लिए सोमवार को नामित किया गया। चक्रवर्ती को यह पुरस्कार आठ अक्टूबर, 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।  वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म .मृगया ..बतौर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के सिने करियर की पहली फिल्म थी। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे संथाली युवक .मृगया ..की भूमिका निभाई जो अंग्रेजी हूकुमत द्वारा अपनी पत्नी के यौन शोषण के विरूद्ध आवाज उठाता है । 

PunjabKesari
फिल्म में उन्हें दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।  मिथुन चक्रवर्ती को को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने सिने करियर में 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। मिथुन चक्रवर्ती आज भी जोशो-खरोश के साथ फिल्मों में काम कर रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static