13 साल की उम्र में हुई थी लापता, 32 साल बाद घरवालों को इस हालत में मिली लड़की
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 04:57 PM (IST)
नारी डेस्क: अमेरिका से एक बेहद चौंकाने वाला और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। क्रिस्टीना मैरी प्लांट नाम की एक लड़की, जो साल 1994 में सिर्फ 13 साल की उम्र में लापता हो गई थी, अब पूरे 32 साल बाद जिंदा मिल गई है। इस खबर ने न सिर्फ उसके परिवार को बल्कि पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। यह घटना अमेरिका के एरिजोना राज्य की है। साल 1994 में क्रिस्टीना अपने घर के पास बने एक अस्तबल (घोड़े रखने की जगह) में अपने घोड़े को देखने गई थी। उस दिन वह सफेद टी-शर्ट और रंगीन शॉर्ट्स पहने हुए थी। लेकिन अचानक वह वहां से गायब हो गई और फिर उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने उस समय इसे संदिग्ध मामला माना था और उसकी जान को खतरा भी बताया गया था।
32 साल तक चला खोज अभियान
क्रिस्टीना की तलाश स्थानीय पुलिस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की गई। पोस्टर जारी किए गए, डेटाबेस में जानकारी डाली गई, लेकिन सालों तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला। इसके बावजूद केस को बंद नहीं किया गया। समय-समय पर सबूतों की फिर से जांच होती रही और पुलिस लगातार इस मामले को सुलझाने की कोशिश करती रही।
🚨USA🇺🇸‼️ | APARECIÓ 32 AÑOS DESPUÉS⚠️ | Una niña de 13 años que desapareció en 1994 cuando iba a ver a su caballo en Arizona, fue encontrada con vida 32 años después.
— XAlertNow (@xalertnow) April 4, 2026
Christina Marie Plante desapareció el 15/05/1994 en Star Valley, a 153kms. de Phoenix. pic.twitter.com/QJm0XzfZpL
कैसे मिला सुराग?
हाल ही में आधुनिक तकनीक की मदद से इस केस में नई जानकारी सामने आई। जांचकर्ताओं को कुछ ऐसे सुराग मिले, जिनसे वे क्रिस्टीना तक पहुंच सके।गिला काउंटी शेरिफ ऑफिस ने इस बात की पुष्टि की कि क्रिस्टीना अब जिंदा मिल चुकी हैं। हालांकि, उन्हें कहां और किस हालत में पाया गया, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें: ईशा अंबानी ने NMACC की तीसरी एनिवर्सरी में बिखेरी खूबसूरती, व्हाइट सूट में दिखा सादगी भरा अंदाज
निजता का रखा जा रहा ध्यान
पुलिस ने साफ कहा है कि क्रिस्टीना की सुरक्षा और निजता को ध्यान में रखते हुए इस मामले की ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जाएगी। उनका मानना है कि इतने लंबे समय बाद मिली इस जिंदगी को शांति और सम्मान मिलना चाहिए।
उम्मीद की एक किरण
यह मामला उन हजारों परिवारों के लिए एक बड़ी उम्मीद बनकर सामने आया है, जिनके अपने सालों से लापता हैं। क्रिस्टीना का 32 साल बाद मिलना यह साबित करता है कि अगर कोशिश जारी रखी जाए और तकनीक का सही इस्तेमाल किया जाए, तो कोई भी मामला पूरी तरह खत्म नहीं होता। यह कहानी सिर्फ एक केस सुलझने की नहीं, बल्कि उम्मीद, धैर्य और तकनीक की ताकत की मिसाल है। 32 साल बाद क्रिस्टीना का मिलना एक चमत्कार से कम नहीं है, जिसने यह साबित कर दिया कि कभी-कभी इंतजार लंबा जरूर होता है, लेकिन अंत में सच्चाई सामने आ ही जाती है।

