इस बार इंडिया से चुनी जाएगी विश्व सुंदरी, Miss World 2023 Pageant होने जा रहा है भारत में

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2023 - 07:13 PM (IST)

 मिस वल्र्ड ऑर्गेनाइजेशन ने 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 सौंदर्य प्रतियोगिता के लिये भारत को मेजबान देश के रूप में चयन करने की घोषणा कर दी है। संगठन का कहना है कि भारत को यह प्रतिष्ठित सम्मान देने का फैसला इसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, विविधता को बढ़ावा देने के लिये इसकी प्रतिबद्धता और महिला सशक्तिकरण के लिये इसके जुनून को देखकर लिया गया है। 

PunjabKesari

बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों, जैसे कि ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, युक्ता मुखी, आदि के रूप में भारत के पास कई खूबसूरत महिलाएं हैं, जिन्होंने विश्व-स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीती हैं। संगठन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मोर्ले ने कह-, ‘‘मैं 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल के नये घर के तौर पर भारत की घोषणा करते हुए खुश हूं। मैंने 30 साल से भी ज्यादा समय पहले, पहली बार इस बेहतरीन देश का दौरा किया था और तब से ही भारत के साथ मेरा बड़ा लगाव रहा है। हम आपकी अनूठी और विविधतापूर्ण संस्कृति, विश्व-स्तरीय आकर्षणों और मंत्रमुग्ध करने वाली जगहों को दुनिया के साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। 

PunjabKesari
एक असाधारण मिस वर्ल्ड फेस्टिवल के लिये मिस वर्ल्ड लिमिटेड और पीएमई एंटरटेनमेंट मिलकर काम कर रहे हैं। 71वें और अब तक के सबसे शानदार मिस वर्ल्ड फाइनल में ‘‘इंक्रेडिबल इंडिया'' के तहत 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 अपनी एक माह की यात्रा में 130 नेशनल चैम्पियंस की उपलब्धियां दिखाएगी। '' भारत में अपनी-अपनी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और संवेदना दिखाने के लिये 130 से ज्यादा देशों के प्रतियोगी जुटेंगे। 

PunjabKesari
नवंबर/ दिसंबर 2023 में निर्धारित फिनाले से पहले प्रतियोगियों की छंटनी करने वाले कई राउंड होंगे, जो एक महीने तक चलेंगे। पीएमई के अध्यक्ष जमील सैदी ने कहा- ‘‘71वां मिस वर्ल्ड फेस्टिवल इस भव्य आयोजन के लिये सबसे योग्य देश में होने जा रहा है। 140 देशों के प्रतिनिधि आकर अतुल्य भारत का अनुभव लेंगे!'' पीएमई के संस्थापक एवं सीईओ सलमान अहमद ने कहा- ‘‘हम एक बेहतरीन देश भारत में 71वीं मिस वल्र्ड की मेजबानी के लिये मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन के साथ भागीदारी करके बहुत खुश हैं। भारत जीवंतता, रंगों और जिन्दगी से भरपूर देश है और यही बातें खूबसूरती का असली रूप होती हैं।'' 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static