टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू को बनाया एडिशनल SP

punjabkesari.in Monday, Jul 26, 2021 - 06:28 PM (IST)

23 जुलाई से शुरू हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत की बेटियों का जलवा बरकरार है। भारती की बेटी मीराबाई चानू ने वेट लिफ्टर में सिल्वर मेडल जीत भारत को जहां गौरवंतित किया वहीं मणिपुर सरकार ने भी उन्हें एडिशनल एसपी नियुक्त कर उन्हें सम्मान दिया। 

PunjabKesari

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज घोषणा की, कि राज्य सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू को मणिपुर पुलिस में एडिशनल एसी (स्पोर्ट्स) के पद पर तैनात करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि मीराबाई चानू को राज्य सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। 

PunjabKesari

टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले सभी एथलीट्स को 25 लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर देगी सरकार
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी लिकमबम को उपनिरीक्षक एसआई के पद पर पदोन्नत किया गया है। बता दें कि वह पहले कॉन्सटेबल थीं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एलान किया कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले राज्य के सभी एथलीट्स को 25-25 लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे।

PunjabKesari

जापान से दिल्ली वापस लौट आई हैं मीराबाई चानू
वहीं बतां दें कि मीराबाई चानू जापान से आज दिल्ली वापस लौट आई हैं, वहीं चीन की जजिहू को ओलंपिक आयोजकों ने दोबारा डोप टेस्ट के लिए रुकने के निर्देश दिए हैं। वहीं जानकारी मिली हैं कि इस डोप टेस्ट में जजिहू पाॅजिटिव पाई जाती हैं तो गोल्ड मेडल मीराबाई चानू का हो सकता है। हालांकि सूत्रों के अनुसार ये डोप टेस्ट आज या कल किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static