40 की उम्र के बाद Menopause बन सकता है महिलाओं में घुटनों के दर्द का कारण! यहां जानिए इलाज

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2023 - 12:50 PM (IST)

महिलाओं में 40 के बाद अक्सर जोड़ों के दर्द की समस्या देखने को मिलती है। खराब लाइफ स्टाइल होने, खान पान सही न होने, एक्टिविटीज कम होने से जोड़ों की समस्या बढ़ जाती हैं। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। जिन महिलाओं में मोटापा ज्यादा होता है। उनमें यह समस्या और ज्यादा गंभीर हो जाती है। जो महिलाएं दर्द को इग्नोर करती हैं और रूटीन लाइफ जारी रखती हैं, उन्हें भी यह परेशानी ज्यादा होती है। आइए जानें वजह और इलाज...

PunjabKesari

इन कारणों से होता है घुटनों में दर्द

महिलाओं की घुटनों की होती है ज्यादा मूवमेंट 

महिलाओं में पुरुषों की तुलना में घुटनों का दर्द ज्यादा होता है। महिलाओं में ये दर्द आमतौर पर उनकी शारीरिक संरचना की वजह से होेता है। डॉक्टरों का मानना है कि महिलाओं के जॉइंट्स की मूवमेंट्स ज्यादा होने के साथ ही उनके लिगामेंट्स ज्यादा लचीले होते हैं। महिलाएं घुटनों का मूवमेंट ज्यादा करती हैं, इसलिए दर्द ज्यादा होता है।

मोनोपॉज 

महिलाओं में पीरियड होने के दौरान मोनोपॉज के बाद बॉडी में एस्ट्रोजन हार्मोंस का स्तर कम हो जाता है। एस्ट्रोजन हार्माेन घुटनों को हेल्दी बनाने का काम करता है। पीरियड्स में एस्ट्रोजन हार्माेन का लेवल कम होने पर इसका असर घुटनों पर भी देखने को मिलता है।

PunjabKesari

ये हैं घुटनों के दर्द का इलाज

1. घुटनों को स्वस्थ्य रखने के लिए ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा व्यायाम बिल्कुल न किया जाए, जिससे घुटनों पर ज्यादा दबाव पड़े। घुटनों की कार्टिलेज को नुकसान न पहुंचे। 

2. वजन का ध्यान खासतौर पर रखना चाहिए।  यदि ज्यादा वजन रहता है तो इससे घुटनों पर बहुत ज्यादा दबाव रहता है। इसलिए कोशिश करें कि वजन नियंत्रित रहे।

PunjabKesari

3. बहुत सारे लोग तेजी से उठते बैठते हैं। भागदौड़ की एक्टिविटीज में व्यस्त रहते हैं। गलत योगासन कर लेते हैं। इससे भी जोड़ संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। 
4. महिलाओं में यदि घुटनों में सूजन बनी है। दर्द महसूस हो रहा है। अन्य परेशानी हो रही है तो इसे बिल्कुल अनदेखा नहीं करना चाहिए। इससे परेशानी ज्यादा गंभीर हो सकती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static