पीएम मोदी ने मेलोनी को दी Melody तो मच गई लूट, भारत में हुई Out Of Stock

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 05:43 PM (IST)

नारी डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोम दौरे के दौरान, जब उन्होंने अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को Parle Melody का एक पैकेट तोहफ़े में दिया, तो उसके कुछ ही घंटों बाद इस टॉफी की बिक्री में अचानक जबरदस्त उछाल देखने को मिला। खबरों के मुताबिक, Blinkit, Swiggy Instamart और Zepto जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर यह टॉफी जल्द ही 'आउट ऑफ स्टॉक' हो गई।

PunjabKesari
यह सब तब हुआ जब PM मोदी और मेलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूज़र्स ने ऑनलाइन "MELODI" मीम्स की बाढ़ ला दी। जिन लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है, उनके लिए बता दें कि मेलोनी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक क्लिप पोस्ट की थी, जिसमें PM मोदी रोम दौरे के दौरान उन्हें 'मेलोडी' का एक पैकेट देते हुए नजर आ रहे थे। दोनों नेताओं के बीच की गर्मजोशी साफ़ दिखाई दे रही थी। मेलोनी ने कैप्शन में लिखा, "इस तोहफ़े के लिए धन्यवाद।" 

PunjabKesari
यह ट्रेंड 2024 में G7 Summit के दौरान फिर से चर्चा में आया, जब Meloni ने Modi के साथ एक मज़ेदार वीडियो शेयर करते हुए कहा, "Hi दोस्तों, #Melodi की तरफ से।" Melody Toffee एक मशहूर कैरामल कैंडी है, जिसे Parle Products बनाती है। Parle जो अपने इसी नाम के मशहूर मीठे बिस्किट के लिए जानी जाती है, भारत का दूसरा सबसे पुराना बिस्किट ब्रांड है। मुंबई, महाराष्ट्र में शुरू हुई यह मशहूर कंपनी ने सिर्फ़ बिस्किट बनाती है, बल्कि वेफ़र्स, स्नैक्स, चॉकलेट, टॉफ़ी और भी बहुत कुछ बनाती है। इन्हीं में से एक है Melody Toffee, जिसे सबसे पहले 1983 में लॉन्च किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static