मेहंदी फंक्शन में पहनना चाहती हैं यूनिक आउटफिट तो Bollywood Actress से लें इंस्पिरेशन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 29, 2022 - 04:45 PM (IST)

लड़कियों के लिए सिर्फ शादी ही नहीं बल्कि इस दौरान होने वाला हर फंक्शन बहुत ही मायने रखता है। वह हर किसी फंक्शन में एकदम परफेक्ट दिखना चाहती हैं। मेहंदी से लेकर हल्दी हर कोई फंक्शन में वह यूनिक और स्टाइलिश आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप मेहंदी फंक्शन में आउटफिट के लिए कंफ्यूज हो रही हैं तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके स्टाइलिश और यूनिक फैशन सेंस के बारे में...

प्रियंका चोपड़ा 

आप बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तरह मल्टी कलर्ड लहंगा फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। ओपन हेयरस्टाइल और डार्क मेकअपके साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

PunjabKesari

कैटरीना कैफ 

कैटरीना कैफ के जैसे मल्टी कर्लड लहंगा भी आप मेहंदी फंक्शन में ट्राई कर सकते हैं। यूनिक आउटफिट और हैवी ज्वेलरी के साथ आप अपने मेहंदी फंक्शन को और भी खास बना सकती हैं। 

PunjabKesari

सोनम कपूर 

अगर आपको व्हाइट पसंद है तो सोनम की तरह आप ट्रेडिशनल व्हाइट लहंगा मेहंदी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। मैचिंग ज्वेलरी और चोटी में गजरा लगाकर अपना मेहंदी लुक आप कंप्लीट कर सकते हैं। 

PunjabKesari

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के जैसे आप रेड लहंगा भी मेहंदी फंक्शन में ट्राई कर सकते हैं। मिनिमल मेकअप और रेड के साथ ग्रीन कॉम्बिनेशन की ज्वेलरी वियर करके पार्टी में स्टाइलिश लुक ट्राई कर सकती हैं। 

PunjabKesari

मौनी रॉय 

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने मेहंदी फंक्शन में येलो कलर का लंहगा और चोली वियर की थी। साथ में हेवी ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप के साथ मेहंदी में अपना लुक कंप्लीट किया था। 

PunjabKesari

करिश्मा तन्ना 

आप करिश्मा तन्ना के जैसे येलो कलर का लहंगा भी अपनी मेंहदी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। हैवी ज्वेलरी और डॉर्क मेकअप लुक के साथ आप अपने मेहंदी फंक्शन में और भी ज्यादा गॉर्जियस दिख सकती हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static