प्यार की अलग मिसाल! पति की हाइट 2 फीट तो पत्नी की 6, साल 2020 की थी सबसे फेमस व अनोखी शादी

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 05:26 PM (IST)

किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा होता है। इसमें ना रंग रूप देखा जाता है और ना कुछ और। इसका उदाहरण है 6 फीट की यह खूबसूरत लड़की और उनके 2 फीट के पति। दरअसल हम बात कर रहे है पाकिस्तान के बुरहान चिश्ती की। बुरहान चिश्ती जिसे लोग प्यार से बोबो बुलाते हैं वह बोबो के नाम से फेमस है। चिश्ती नॉर्वे में रहते हैं। उन्होंने 6 फीट की लड़की फौज़िया से शादी की। बोबो की पत्नी फौज़िया पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की रहने वाली है। फौजिया चिश्ती से बहुत प्यार करती है और उन्होंने इसका इजहार करने के लिए अपने हाथों पर बोबो के नाम का टैटू बनवाया था। बोबो भी फौजिया के दीवाने हो गए और उसे अपना लाइफपार्टनर चुना।

PunjabKesari

रिसेप्शन में पहुंचे थे 13 देशों के लोग 

 

दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियोज भी वायरल हुए थे। शादी में बोबो व्हीलचेयर पर बैठकर सभी के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए थे। वही डांस करते हुए बोबो के दोस्तों ने उन्हें गोद में उठा लिया था। बोबो की शादी की रिसेप्शन में 13 देशों के लोग शामिल हुए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobo (@bobostyle_norway)

बचपन में पोलियो का शिकार हो गए थे लोलो

बोबो सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। बोबो बचपन में पोलियो का शिकार हो गए थे, जिसके कारण उनकी बॉडी का अच्छे से विकास नहीं हो पाया। वह काफी सालों से व्हीलचेयर पर ही अपना जीवन बिता रहे हैं। व्हीलचेयर पर बैठे बोबो ने कभी अपनी जिंदगी से हार नहीं मानी शायद इसीलिए 6 फीट की फौजिया उनकी दीवानी हो गई। वह अपनी लाइफ को आम आदमी की तरह पूरा इन्जॉय करते है। नॉर्वे में बोबो के कई बिजनेस हैं वो लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। यही नहीं,  नॉर्वो में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की बीइंग ह्यूमन के कैंपेन को भी रिप्रजेंट करते हैं। साल 2017 में बोबो को मोस्ट इंस्पिरेशनल मेन का अवार्ड भी मिला था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobo (@bobostyle_norway)

बोबो का बॉलीवुड स्टार्स के साथ मिलना-जुलना लगा रहता है। वह जब भी किसी स्टार से मिलते है तो उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने से नहीं चूकते। वही बोबो के इंस्टाग्राम पर एक नजर डाले तो वह अपने फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं। बोबो उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो किसी न किसी कारण अपनी जिंदगी के आगे हार मान लेते हैं और जीने की उम्मीद ही छोड़ देते हैं।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static