1 करोड़ की जॉब ऑफर ठुकराने वाली Vineeta Singh आज है 100 करोड़ की मालकिन

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 10:35 AM (IST)

अक्सर ये कहानियां सुनने में आती हैं कि किसी ने जॉब छोड़कर बिजनेस शुरू किया और अच्छा काम कर रहा है। लेकिन कुछ साल पहले तक ऐसी चीजों को रिस्क समझा जाता है, उस समय विनीता सिंह ने यह रिस्क लिया वो भी अच्छे-खासे पैकज वाली जॉब ऑफर छोड़ कर। यह जॉब ऑफर सामान्य नहीं थी, उन्होंने  पूरे 1 करोड़ रुपये की सैलरी को ठुकरा कर बिजनेस करने का फैसला किया। आज यह बात कही जा सकती है की विनीता ने कोई गलत फैसला नहीं लिया था। उनके लाजवाब ब्युटी प्रोडक्टस शुगर कॉस्मेटिक्स महिलाओं के बीच बहुत ही फेमस है। वहीं इस साल उनको शार्क टैंक इंडिया शो से भी उन्हें घर-घर में पहचान मिली है। आईए जानते है विनीता ने कैसे तय किया सफलता का यह सफर।

कौन है विनीता सिंह

विनीता सिंह का बचपन का कुछ समय गुजरात और बाकी दिल्ली में बीता है। उनके पिता AIIMS और माँ  ICMR में कार्यरत है। विनीता बचपन से ही पढ़ने में होशियार थीं। उनकी स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई, जिसके बाद उन्होनें आईआईटी का एंट्रेंस एग्जाम  दिया और आईआईटी मद्रास में उनका सिल्केशन हुआ। बाद में उन्होनें आईआईएम अहमदाबाद से भी पढ़ाई की, लेकिन हमेशा से उनका मन बिजनेस करने में था। पढ़ाई के बाद उन्होनें अपने दोस्त और अब पति कौशिक मुखर्जी के साथ बिजनेस शुरू किया। दोनों के आइडिया ने आज उन्हें बिजनेस जगत में खास पहचान दिलाई है।

पहले दो बिजनेस हुए फेल

विनीता 23 साल की थीं जब उन्होनें 'क्वेटज़ल' नाम का स्टार्टअप शुरू किया, जो रिक्रूटर्स को कैंडिडेट की बैकग्राउंड वेरिफिकेशन सर्विस मुहैया कराता था। लेकिन यह स्टार्टअप फेल हो गया। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने 'फैब बैग' को शुरू किया। यह एक सब्सक्रिप्शन बिजनेस था, जो महिलाओं को एक छोटी सी फीस पर हर माह ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का एसॉर्टमेंट उपलब्ध कराता था। लेकिन दोनों बिजनेस  फेल हो गए जिसके बाद विनीता ने 2015 में शुगर कॉस्मेटिक्स की शुरुआत की।

PunjabKesari

100 करोड़ से ज्यादा है शुगर कॉस्मेटिक्स का टर्नओवर 

 

अब आपको बता दें कि उनके शुगर कॉस्मेटिक्स के बिजनेस बहुस ही सफल रहा जिससे उन्हें हर साल उन्हें 100 करोड़ से ज्यादा का टर्नओवर हो रहा है। अब कंपनी के कई आउटलेट्स हो गए हैं, जो पूरे देशभर में हैं। उन्होंने 2019 में नॉर्थ इंडिया में अपना पहला स्टोर खोला था और अब 92 शहरों में 700 से ज्यादा स्टोर पर उनका प्रोडक्ट मौजूद है। लिपिस्टिक और आईलाइनर की वजह से अपनी खास पहचान बनाने वाले शुगर कॉस्मेटिक्स ने कुछ ही दिनों में अन्य ब्यूटी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दी है। 

PunjabKesari

शार्क टैंक इंडिया शो से मिली खास पहचान

 

शार्क टैंक इंडिया शो में जज के रुप में विनीता को अच्छी खासी पहचान मिली और बहुत से लोग को शुगर कॉस्मेटिक्स के पीछे जो चेहरा है उसका पता चला। लोगों को विनीता की इस कहानी से पता चलता है की सपने जरुरी पुरे होते हैं, बस अपने सपनों की तरफ दिल लगा के काम करो।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static