सफाई कर्मचारी को दिल दे बैठी MBBS डॉक्टर, पहले किया प्यार का इजहार और फिर  ...

punjabkesari.in Friday, May 30, 2025 - 06:20 PM (IST)

नारी डेस्क: कहते हैं ना प्यार में  उम्र और जाति कोई मायने नहीं रखती है। प्यार की कोई उम्र या जाति नहीं होती है, और यह किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकता है। प्यार एक ऐसी भावना है जो दो लोगों को एक-दूसरे के साथ जोड़ती है। आज हम आपको एक ऐसी ही प्यार भरी कहानी बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी कहेंगे प्यार हो तो ऐसा। एक कपल ने  सभी बेड़ियों को तोड़कर प्यार की एक नई मिसाल कायम की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Waqar Khan (@ministry_of_facts.24)

 

 

हम बात कर रहे हैं एक एमबीबीएस डॉक्टर की जिसका दिल आया अस्पताल में सफाई करने वाले कर्मी पर । इस डॉक्टर ने सिर्फ अपने दिल की सुनी और सफाईकर्मी को अपना जीवनसाथी बना लिया। पाकिस्तानी कपल की यह लव स्टाेरी काफी वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में डॉक्टर किश्वर साहिबा बताती हैं कि उनके पति शहजाद अस्पताल में बड़ी सादगी और लगन से अपना काम करते थे, जिसे देखकर वो अपना दिल हार गई।


डॉ ने खुद ही सफाईकर्मी को प्रपोज किया।  किश्वर बताती हैं कि 'शुरुआत में शहजाद उनका प्रपोज सुनकर हैरान हो गए और बचने का प्रयास करने लगे। उन्हें लगा कि उनके साथ मजाक किया जा रहा है, बाद में उन्हें किश्वर के प्यार पर यकीन हो गया, इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।  शादी के बाद अस्पताल  के अन्य लोग शहजाद के काम का मजाक उड़ाते थे।  ऐसे में कपलने अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला किया।


 जानकारी के मुताबिक, शहजाद अब एक दवा की दुकान चलाते हैं और अपनी डॉक्टरी कर रही हैं। बता दें किये वाकया 2022 का लेकिन इस कपल की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चाओं में बनी हुई है। इनका प्यार उन लोगों के लिए एक सीख जो सिर्फ पैसों के लिए ही रिश्ते बनाते हैं। वीडियो में कपल ने बताया कि कैसे वे कुछ चुनौतियों का सामना करने के बावजूद मिले और एक-दूसरे से प्यार करने लगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static