मासूम मीनावाला ने दिया बेटे को जन्म, फैशन इंफ्लुएंसर ने अपने लाडले के लिए चुना ये नाम

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 12:39 PM (IST)

फेमस ब्यूटी व फैशन इंफ्लुएंसर मासूम मीनावाला के घर खुशियां आई है। मासूम ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है, अपने पहले बच्चे को लेकर वह काफी Excited थी। मीनावाला और उनके पति शैलिन मेहता ने पहले ही बच्चे के लिए एक नाम चुन लिया था। परिवार के एक सूत्र के मुताबिक इन नन्हे मेहमान का नाम जवी रखा गया है। 
PunjabKesari

मीनावाला के एक करीबी दोस्त ने बताया कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। फैशन इंफ्लुएंसर कुछ दिन बाद अपने बच्चे को फैंस से मिलवाएगी। मासूम अक्टूबर में अपनी डिलीवरी के लिए भारत वापस आई थी। हालांकि इस दौरान उनके फैशन में कोई कमी नहीं दिखाई दी।

PunjabKesari
मीनावाला ने अपने मैटर्निटी स्टाइल और प्रेगनेंसी लुक्स  लोगों को खूब Impress किया। उन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान ना सिर्फ Cannes फिल्म फेस्टिवल अटेंड किया बल्कि ट्रैवल भी खूब किया। आमतौर पर महिलाएं  प्रेगनेंसी के दौरान  फ्लेयर्ड और एंटी-फिट आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं, लेकिन मासूम ने  अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश नहीं की।

PunjabKesari
 मासूम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वो छह महीने प्रेग्नेंट हैं। इस वीडियो में उनके सभी रिश्तेदार और करीबी दोस्तों के रिएक्शन भी शामिल थे। मासूम और  शैलिन मेहता 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। मूल रूप से मुंबई में रहने वाली मासूम शादी के बाद अपने पति के साथ अन्तवर्प, बेल्जियम में रहती हैं और वहां से एक भारतीय व्लॉगर के रूप में काम करती हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

Recommended News

static