कपूर खानदान की बहू बनी महेश भट्ट की लाडली, एक दूजे के हुए MR. और Mrs Kapoor

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 05:53 PM (IST)

सालों का लंबा इंतजार आखिरकार आज खत्म हो ही गया। बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सात  फेरे लेकर  शादी के बंधन में बंध गए हैं। पंजाबी रीति- रिवाज से हुई इस शादी का फैंस को बेसर्बी से इंतजार था। बस अब उन्हे दूल्हा- दुल्हन के रूप में देखने के लिए लोगों की आंखें तरस रही हैं।

PunjabKesari

खबरों की मानें तो रणबीर और आलिया शाम सात बजे के बाद मीडिया के सामने पेश हो कर अपनी तस्वीरें खिंचवाएंगे। शादी को सुपर सिक्रेट बनाए रखने के लिए दोनों के परिवार वालों की तरफ से सुरक्षा काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में फैंस को रणबीर और आलिया की शादी की झलक पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

PunjabKesari

आलिया के सुरक्षा प्रभारी युसूफ इब्राहिम ने 'वास्तु' अपार्टमेंट बिल्डिंग के बाहर खड़े पत्रकारों से कहा कि- रणबीर और आलिया आज शाम 7 बजे के बाद तस्वीरों के लिए पोज देंगे। प्रत्येक चैनेल से केवल एक कैमरे को अनुमति होगी। सुरक्षा दल के एक अन्य सदस्य ने बताया कि शादी समारोह दोपहर 3 बजे के बाद शुरू हो गया था।

PunjabKesari
इससे पहले की तस्वीरों में नीतू कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी समेत कई सेलेब्स वेन्यू में जाते दिखाई दिए। दोनों को बधाई देने वालो का तांता लग गया है। विकिपीडिया ने पहले ही दोनों को पति और पत्नी करार कर दिया है।

PunjabKesari

 बुधवार को मेहंदी समारोह के साथ उनकी शादी का उत्सव शुरू होने के बाद से दोनों ने सोशल मंचों पर कोई उपस्थिति नहीं दर्ज कराई है। वहीं थोड़े देर पहले रणबीर की चचेरी बहनें, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, उनकी बुआ के बेटे आदर और अरमान जैन के साथ उनकी मां और रणबीर की बुआ रीमा जैन और चाचा रणधीर कपूर बाराती बनकर पहुंचे थे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static