पिता के अंतिम सफर में भी साथ रहीं मन्नारा चोपड़ा, नम आंखों से दी विदाई
punjabkesari.in Wednesday, Jun 18, 2025 - 05:02 PM (IST)

नारी डेस्क: 'बिग बॉस 17' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून 2025 को निधन हो गया। यह खबर मन्नारा और उनके परिवार के लिए बेहद दुखद रही, खासतौर पर इसलिए क्योंकि यह घटना फादर्स डे के ठीक अगले दिन हुई।
आज, 18 जून को, मन्नारा के पिता का मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दुख की घड़ी में मन्नारा और उनकी छोटी बहन मिताली पूरी तरह टूट चुकी थीं। अंतिम संस्कार के दौरान मन्नारा ने अपने पिता की अर्थी को कंधा भी दिया, जो कि एक बेटी के लिए बेहद भावुक पल था। इस दौरान वह फूट-फूटकर रोती नज़र आईं।
पिता के अंतिम संस्कार पर बेसुध दिखी Mannara Chopra, बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल . . . #mannarachopra #mitalichopra #ramaraihanda #RIP #trendingvideo #bollywood pic.twitter.com/rapgXpQIat
— Nari (@NariKesari) June 18, 2025
उनकी मां कामिनी हांडा भी बेहद दुखी दिखाई दीं। परिवार के साथ-साथ कई करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
सबसे दु:खद पल!! Mannara और Mitali ने निभाया बेटे का फर्ज, उठाई पिता की अर्थी #mannarachopra #RIP #mitalichopra #RamaraiHanda #bollywoodnews #trendingvideos #trendingreel pic.twitter.com/PywOubOfrl
— Nari (@NariKesari) June 18, 2025
मन्नारा की बहन मिताली भी अर्थी के पीछे भावुक अवस्था में नजर आईं और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। वीडियो और तस्वीरों में देखा गया कि मन्नारा अपने पिता की अंतिम यात्रा में हर पल साथ रहीं और पूरी मजबूती से उन्हें विदाई दी।
सबसे दु:खद पल!! Mannara और Mitali ने निभाया बेटे का फर्ज, उठाई पिता की अर्थी #mannarachopra #RIP #mitalichopra #RamaraiHanda #bollywoodnews #trendingvideos #trendingreel pic.twitter.com/PywOubOfrl
— Nari (@NariKesari) June 18, 2025
इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा भी मौजूद थे, जो परिवार के इस दुख में साथ खड़े नजर आए।