होली में मेहमानों को सर्व करें Mango Thandai, ये है Recipe

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 12:30 PM (IST)

होली के त्योहार में घरों में तरह- तरह के पकवान बनते हैं। गुजिया और जेलेबी के अलावा  ठंडाई को होना तो बहुत जरूरी है। लोग इस दौरान भंग वाली ठंडाई तो पीते ही हैं , साथ में आप अपने मेहमानों को स्पेशल मैंगे ठंडाई भी सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं रेसिपी...

PunjabKesari

मैंगे ठंडाई बनाने की विधि

बादाम- आधा कप 
काजू- 2 बड़े चम्मच 
खसखस- 1 बड़ा चम्मच 
खरबूजे के बीज- 2 बड़े चम्मच 
सौंफ के बीज- 1 बड़ा चम्मच 
हरी इलायची- 6 
काली मिर्च- 2 चम्मच 

अन्य सामग्री

कटा हुआ आम- 1 कप 
 पानी- ½ कप
 शहद- ¼ कप
 दूध- 1 लीटर
केसर की कुछ स्ट्रेंड्स दूध के एक बड़े चम्मच में भीगी हुई
कटे हुए बादाम और पिस्ता (वैकल्पिक)

मैंगे ठंडाई बनाने की विधि:

1.बादाम को रातभर पानी में भिगो दें। छिलका हटा दें।
2.बाकी सामग्री को एक अलग बरतन में 4 घंटे के लिए भिगोएं।
3.बादाम और बाकी भीगी हुई सामग्री को मिक्सर ग्राइंडर में मिलाएं। लगभग 1 लीटर दूध डालकर पेस्ट बना लें।
4.एक छलनी का उपयोग करके इस पेस्ट को छान लें और इससे स्पाइसी आमंड मिल्क अलग कर लें।
5.ब्लेंडर में कटा हुआ आम, दूध, मसालेदार बादाम दूध, शहद मिलाएं और ब्लेंड करें।
6. इसे केसर, कटे हुए बादाम और पिस्ता से गार्निश करें और ठंडा परोसें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static