गर्मियों में ट्राई करें शिल्पा की Mango Mousse रेसिपी, स्वाद में Yummy और सेहत के लिए Healthy

punjabkesari.in Sunday, Apr 18, 2021 - 05:47 PM (IST)

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस व लाजबाज रेसिपी द्वारा जानी जाती है। वे आएदिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट में योगा व हैल्दी रेसिपी की वीडियो शेयर करती रहती है। इस बार उन्होंने अपने फैंस के साथ मैंगो मूस की रेसिपी शेयर की है। 

 

साथ ही उन्होेंने लिखा है कि, फलों के राजा आम का मौसम अब वापस आ गया है। मैं हमेशा से ही सभी मौसमी फलों का अधिक से अधिक सेवन करती हूं। सभी फलों के अपने फायदे हैं। मगर मुझे आम सबसे ज्यादा पसंद है। इसमें फाइबर अधिक होने से पाचन में मदद मिलती है। ऐसे में आज मैं आपके साथ एक क्विक, यम्मी, हैल्दी व रिफाइंड और शुगर फ्री मैंगो मूस की रेसिपी शेयर करना चाहती हूं। यह टेस्टी होने के साथ बीटा कैरोटीन से भरपूर है, जो आंखों को हैल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा आम विटामिन ए, सी का उचित स्त्रोत होने से स्किन को भी स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। ऐसे में आप इसे घर पर हैल्दी व शुगर फ्री मिठाई के तौर पर ट्राई कर सकती है। तो चलिए जानते हैं मैंगू मूस बनाने का तरीका व फायदे...

PunjabKesari

मैंगो मूस बनाने की आवश्यक सामग्री-

आम- 1 मध्यम आकार का (कटा हुआ)
लो फैट क्रीम- 1/2 कप
शहद या मैपल सीरप- 1 छोटा चम्मच

मैंगो मूस बनाने की विधि-

1. सबसे पहले कटोरी में लो फैट क्रीम डालकर अच्छे से फेंट लें। 
2. अब मिक्सी में आम की प्यूरी बनाएं। 
3. फेंटी हुई क्रीम में आम की प्यूरी डालकर मिलाएं। 
4. तैयार मैंगो मूस को गिलास में भरकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। 
5. 20-30 मिनट के बाद इसे शहद या मैपल सीरप से गार्निश करके सर्व करें। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

अपनी वीडियो में शिल्पा ने मैंगो मूस का सेवन करने के फायदे भी बताएं हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

- आम में फाइबर अधिक होने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहने में मदद मिलती है। 
- विटामिन ए, सी से भरपूर आम का सेवन करमे से स्किन अंदर से पोषित होती है। ऐसे में त्वचा पर ग्लो आने में मदद मिलती है। 
- इसमें बीटा मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों को हैल्दी रखने में मदद करता है। 

आम खाने के अन्य फायदे

- आम का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ने से मौसमी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 
- इसके सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। 
- आम की गुठली में मौजूद रेशे शरीर पर जमा एक्सट्रा चर्बी तेजी से कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में ओवर ईटिंग की परेशानी से आराम रहता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static