गाय ने मारी टक्कर, यमुना में डूबने से युवक की हुई मौत, आया था पूजा का सामान विसर्जित करने

punjabkesari.in Monday, Jul 07, 2025 - 02:35 PM (IST)

नारी डेस्क: यमुना नदी में पूजा का सामान विसर्जन करने गए एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि वह यमुना किनारे सामान रखकर वापस लौट रहे थे, तभी पीछे से एक गाय ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण वह नदी में गिर गए और डूबने लगे। सूचना मिलने के बाद तिमारपुर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उस व्यक्ति को यमुना से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान और परिवार की जानकारी

मृतक की पहचान 40 वर्षीय देवी चरण के रूप में हुई है। देवी चरण गौतमपुरी इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी पूनम और तीन बच्चे दो बेटियां और एक बेटा हैं।

PunjabKesari

परिवार वालों के अनुसार, देवी चरण सुबह पूजा का सामान लेकर विसर्जन के लिए यमुना नदी के पास गए थे। वे यमुना के तीसरे पुस्ता उस्मानपुर इलाके में थे। पूजा का सामान यमुना किनारे रखने के बाद, अचानक एक गाय ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गहरे पानी में गिर गए और डूबने लगे।

ये भी पढ़े: इन ब्लड ग्रुप वालों को ब्रेन स्ट्रोक का सबसे अधिक खतरा, नई रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस कर रही मामले की जांच

तिमारपुर पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि घटना की सूचना रविवार सुबह मिली थी और तुरंत बोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार के नेतृत्व में गोताखोरों की टीम को बुलाया गया।

इस घटना से मृतक के परिवार में गहरा शोक छा गया है। पत्नी पूनम ने बताया कि देवी चरण चांदनी चौक में कपड़ों की दुकान पर काम करते थे और परिवार के लिए मेहनत करते थे। उनका अचानक जाना परिवार के लिए बहुत बड़ा झटका है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static