महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाएं मालपुआ का भोग, नोट करें Recipe

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 12:36 PM (IST)

भगवान शिव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि बहुत खास है। इस साल ये 8 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ को उनका पसंदीदा भोग लगाने पर वो प्रसन्न होकर दोगुना आशीर्वाद देते हैं। महाशिवरात्रि पर आप भोलेनाथ को मालपुआ का भोग लगाएं। 

PunjabKesari

मालपुआ बनाने की सामग्री

 आटा- 1 कप
 मलाई- आधा कप
 चीनी- 1 कप
 इलायची पाउडर- आधा चम्मच
सूजी- 1 चैथाई कप 
दूध- 2 कप 
पानी- 1 कप 

मालपुआ बनाने की विधि 

 1. मालपुए बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा और सूजी लें। अब इन दोनों को अच्छे से मिलाकर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें। 

2. अब आटे और सूजी का एक चिकना पेस्ट बना लें। इसमें मलाई डालकर मिक्स करें। अब इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

3. जब तक आटा अच्छे से मिक्स होता है, तब तक मालपुए के लिए चाशनी तैयार कर लें। इसके  लिए एक बर्तन में 1 कप चीनी और 1 कप पानी डालें। 

4. इसके बाद खुशबू के लिए इसमें इलायची पाउडर डाल दें। आप चाहें तो इसमें केसर भी डाल सकते हैं। इससे रंग और टेस्ट दोनों ही अच्छे आते है। चाशनी बिना तार की बनाएंगे।

5. अब एक नॉनस्टिक पैन लेंगे। अब इसमें घी डालकर गर्म करें, फिर इसमें तैयार किए गए आटे से छोटी पूरी के आकार में मालपुए बनाएं।

6.  जब मालपुए नीचे से सिक जाएं, तब इसे पलटें और दूसरी तरफ से भी सेकें। जब मालपुआ दोनों तरफ से ब्राउन हो जाए, तब इसे कढ़ाई से बार निकाल लें। 

7. ध्यान रखें कि मालपुओं को हमेशा कम आंच पर ही पकाएं। मालपुओं के पकने के बाद अब इन्हें चाशनी में डाल दें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static