मलाइका अरोड़ा का नया क्रिप्टिक पोस्ट: क्या अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद दिल में दर्द छुपा रही हैं?
punjabkesari.in Sunday, Mar 02, 2025 - 01:59 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और उनका हर पोस्ट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। मलाइका की पर्सनल लाइफ हमेशा ही मीडिया में रहती है, खासकर उनके अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद। ब्रेकअप के बाद से ही मलाइका सोशल मीडिया पर कई बार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करती आ रही हैं।
मलाइका ने शेयर किया नया क्रिप्टिक पोस्ट
हाल ही में मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नया पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने एक सनफ्लावर और हनी बी की तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "लाइफ केवल एक बार मिलती है, इसलिए वही करें, जो आपको खुशी दे। उन लोगों के साथ रहें जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाते हैं।" इस पोस्ट के जरिए मलाइका ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और फैंस को जीवन में सकारात्मकता और खुश रहकर जीने की प्रेरणा दी।
ये भी पढ़ें: पिता के निधन से टूटीं Edin Rose, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल मैसेज
अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका का यह पोस्ट है खास
मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप काफी समय पहले हो चुका था। हालांकि, दोनों के बीच दोस्ती बनी हुई है और अर्जुन ने मलाइका के पिता के निधन के समय उनका पूरा साथ दिया था। अर्जुन ने खुद अपने ब्रेकअप के बारे में बात की थी और यह पुष्टि की थी कि वह सिंगल हैं। इसके बावजूद मलाइका लगातार सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट करती रहती हैं, जो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।
लग्जरी लाइफ पर भी मलाइका ने दिया था संदेश
इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अपने लाइफस्टाइल और लग्जरी लाइफ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। उसमें उन्होंने बताया था कि लग्जरी लाइफ का असली मतलब क्या होता है। उन्होंने टाइम, हेल्थ, शांत दिमाग, धीमी सुबह और यात्रा करने की क्षमता जैसी चीजों को अपनी लग्जरी लाइफ का हिस्सा बताया था।
मलाइका के ये क्रिप्टिक पोस्ट उनके जीवन के बदलते पहलुओं को दर्शाते हैं और फैंस उनकी सोच और लाइफस्टाइल को लेकर बहुत कुछ सीखते हैं।