आधी पंजाबी-आधी मल्याली हैं Malaika, पिता नहीं चाहते थे बेटी आए बॉलीवुड में फिर कैसे बनी वो मुन्नी?

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2024 - 09:19 PM (IST)

नारी डेस्कः बप्पा उत्सव की खुशियों के बीच इस समय बी-टाउन नगरी से बेहद दुखद खबर सामने आई हैं। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा इस दुनिया में नहीं रहे। मायानगरी से आ रही खबरों के मुताबिक, कहा जा रहा है कि मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने अपार्टमेंट के 6वें माले से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मलाइका के पिता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? ये कोई नहीं जानता फिलहाल मलाइका-अमृता, अपने पिता के घर पहुंच गई हैं और बॉलीवुड के बाकी सितारे भी वहां उनके घर पहुंच रहे हैं।

पिता की मौत के बाद, दोनों बहनें ही गहरे सदमे में हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा आधी पंजाबी और आधी मल्याली हैं। उनके पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखते थे। अनिल अरोड़ा भारतीय सीमावर्ती शहर फाजिल्का के एक पंजाबी हिंदू परिवार से थे और भारतीय मर्चेंट नेवी में सेवाएं दे चुके थे। मां जॉयस पॉलीकार्प, एक मलयाली ईसाई हैं हालांकि काफी समय पहले ही जब मलाइका सिर्फ 11 साल की थी तब  पेरेंट्स अलग हो गए थे। मलाइका ने छोटी उम्र में ही अपने पेरेंट्स का बिखरा रिश्ता देखा है।  इस पर मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरा बचपन शानदार रहा, लेकिन यह आसान नहीं था। पीछे मुड़कर देखें तो यह उथल-पुथल से भरा था, लेकिन मुश्किल समय आपको जरूरी सबक भी सिखाते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मलाइका का जन्म महाराष्ट्र के ठाणे शहर में हुआ था लेकिन वह 11 साल की थी और अमृता 6 साल के करीब, जब वह मां के साथ चैंबूर आ गई थी और वहीं पर उनका पालन-पोषण हुआ था। खबरों की माने तो कहा जाता है कि मलाइका अपनी मां के ज्यादा क्लोज थी। पिता के साथ उनका रिश्ता मां से ज्यादा करीबी नहीं था। दरअसल, ये भी खबरें आती रही थी कि अनिल अरोड़ा को बेटी मलाइका का बॉलीवुड में काम करना बिल्कुल पंसद नहीं था। कुछ समय पहले भी अनिल अस्पताल में भर्ती हुए थे। पिता के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान, एक्ट्रेस और उनकी मां ने ही पिता का ख्याल रखा था। कई रिपोर्ट्स में ये दावा
किया गया था कि उनकी हेल्थ की समस्याओं को लोगों से छुपाया जा रहा था। 
PunjabKesari

माता-पिता के अलग होने से मलाइका ने कहा था कि उन्हें अपनी मां को एक नए और अनोखे नजरिये से देखने का मौका मिला। हर सुबह उठकर वो सबकुछ करने का महत्व सीखा, जो पूरी तरह से इंडिपेंडेंट होने के लिए जरूरी है। जो सबक मिले, वो उनकी जिंदगी और प्रोफेशनल जर्नी का आधार है। उन्होंने कहा, 'मैं अभी भी पूरी तरह से आजाद हूं और अपनी आजादी को महत्व देती हूं और अपनी शर्तों पर जीवन जीती हूं।' खबरों की मानें तो कहा जाता है कि मलाइका की मां जॉयस एक सोशल वर्कर रही हैं। मलाइका के दादा और नाना परिवार कहां रहते हैं इस बारे में कभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हालांकि मलाइका के परिवार में कोई भी फिल्मी दुनिया से नहीं था लेकिन मलाइका ने इस इंडस्ट्री में एंट्री ली और आइटम गर्ल मुनी बनकर फेमस भी हुई और खान परिवार की बहू भी बनी।

दरअसल, मलाइका शुरू से ही ग्लैमर दीवा बनना चाहती थी इसलिए उन्होंने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि मलाइका एमटीवी में VJ के तौर पर सिलेक्ट हुई थी। मलाइका अरोड़ा “गुड नालो इश्क मीठा” एल्बम में भी दिखाई दी थी जो अपने समय की हिट एल्बम थी। छोटा-मोटा काम करते करते एक दिन मलाइका के पास एक ऐसा ऑफर आया, जिन्होंने इन्हें काफी फेमस कर दिया। दरअसल मलाइका अरोड़ा ''चल छैया छैया'' गाना से फेमस हुई थी जिसमें उन्होंने ट्रेन के ऊपर डांस किया था और यह ट्रेन खड़ी नहीं बल्कि चल रही थी। मलाइका अरोड़ा के द्वारा चलती ट्रेन पर किए गए डांस को लोगों ने काफी पसंद किया था और इसके बाद मलाइका को इंडस्ट्री में अलग ही पहचान मिल गई।

PunjabKesari

इसके बाद वह अरबाज खान से उनकी शादी हुई और वह खान परिवार की बहू बनकर फेमस हुई। वह अपने एक्स-हसबैंड अरबाज खान और मलाइका के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती थी और उन्होंने मिलकर दबंग पिक्चर का निर्माण किया, जिसमें अभिनेता के तौर पर सलमान खान स्क्रीन पर दिखाई दिए थे। इस पिक्चर में मलाइका ने आइटम नंबर मुन्नी बदनाम किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्मों के अलावा मलाइका इंडियाज गॉट टैलेंट, नच बलिए जैसे कई रिएलिटी शो में जज के तौर पर नजर आती हैं। मलाइका की तरह उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी फिल्मों में नजर आई लेकिन बहन की तरह उनका करियर इतना शानदार नहीं रहा। उन्होंने शादी कर अपना घर बसा लिया हालांकि वह दोस्तों के साथ पार्टी करते और इवेंट में नजर आती रहती हैं।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका की मुलाकात अरबाज से एक कॉफी एड शूट के दौरान हुई थी फिर दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने साल 1998 में शादी कर ली लेकिन शादी के 19 साल बाद उन्होंने अरबाज से तलाक लिया और अलग हो गई। इसके बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर को डेट किया। कहा जाता रहा है कि अरबाज से उनका रिश्ता टूटने की वजह भी अर्जुन कपूर ही थे। उनका एक बेटा अरहान खान है जो अक्सर मां के साथ स्पॉट होता रहता है। इस समय पूरा खान परिवार और बॉलीवुड सितारे मलाइका और उनके परिवार के साथ सहानुभूति दिए खड़े हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static