मलाइका अरोड़ा का भड़का गुस्सा : डांस शो में 16 साल के लड़के को  लगाई डांट

punjabkesari.in Monday, Mar 17, 2025 - 10:01 AM (IST)

नारी डेस्क: मलाइका अरोड़ा हाल ही में अपने डांस शो 'हिप हॉप इंडिया' के दौरान एक 16 साल के लड़के को डांटने के कारण सुर्खियों में आईं। इस लड़के ने उनके साथ भद्दे इशारे किए और डांस करते वक्त उन्हें तंग करने की कोशिश की। मलाइका ने तुरंत गुस्से में आकर उस लड़के को डांटते हुए कहा, "क्या हरकत है, मम्मी को फोन करो।" उनका यह गुस्सा वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

मलाइका के गुस्से पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोग मानते हैं कि मलाइका का गुस्सा जायज़ था क्योंकि उस लड़के ने गलत हरकत की। वहीं, कुछ ने यह कहा कि लड़का उनकी उम्र से काफी छोटा था और उसे इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए थी। एक यूजर ने मलाइका के रिएक्शन पर तंज कसते हुए कहा कि वह एक पॉडकास्ट में अपने बेटे के साथ वर्जिनिटी की बात कर रही थीं, तो यह क्या पाखंड है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ʟᴏᴠᴇ ʀᴏᴍᴀɴᴄᴇ 🙈 (@_love.romance_)

महिलाओं के लिए मलाइका की सलाह

मलाइका अरोड़ा ने शादी और तलाक के बाद महिलाओं के लिए अपनी पहचान बनाए रखने की बात की। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "स्वतंत्र रहो, जो तेरा है वो तेरा है, जो मेरा है वो मेरा है।" उनका मानना है कि महिलाओं को शादी के बाद अपनी व्यक्तिगत पहचान बनाए रखनी चाहिए और इसे खोने की कोई वजह नहीं होनी चाहिए।

शादी के बाद पहचान बनाए रखने की अहमियत

मलाइका ने आगे कहा, "यह अच्छी बात है कि आप अपने पार्टनर के साथ कुछ करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी पूरी पहचान छोड़ दें और किसी और की पहचान अपना लें। अगर आप किसी का सरनेम अपना रहे हैं, तो कम से कम अपना बैंक खाता खुद ही बचाकर रख सकते हैं।"

मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ

मलाइका अरोड़ा का निजी जीवन हमेशा से चर्चा में रहा है। अरबाज खान से शादी के बाद उनके और अर्जुन कपूर के रिश्ते भी सुर्खियों में रहे। इन दिनों वह 'हिप हॉप इंडिया' शो के जज के रूप में नजर आ रही हैं, जो कि अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीम होता है।
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ʟᴏᴠᴇ ʀᴏᴍᴀɴᴄᴇ 🙈 (@_love.romance_)

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static