स्वस्थ और मजबूत दांत चाहिए तो रखना पड़ेगा इन बातों का ख्याल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 26, 2018 - 06:21 PM (IST)

दांतों की मजबूती के लिए :शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दांतो का साफ और स्वस्थ होना बहुत जरूरी है क्योंकि जो भी शरीर के अंंदर जाता है वह मुंह के जरिए दांतों से चबा कर जाता है। अगर दांतों पर बैक्टीरिया लगे होंगे तो वह खाने के साथ शरीर में चले जाएंगे, जिससे शरीर अस्वस्थ हो जाएगा। इसलिए दांतों की समस्याओं को कभी भी नजरअंदाज न करें। डॉक्टरों का मानना है दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाएं रखने के लिए दिन में 2 बार ब्रश करें और बाद में नमक पानी से कुल्ला जरूर करें। इसके अलावा दांतों को साफ करने के बाद जीभ को भी जरूर साफ करें। 



दांतों की कितनी देर करें सफाई
डॉक्टर हमेशा यही सलाह देते हैं कि दिन में 2 बार और कम से कम 2 मिनट सफाई करें। जिससे मुंह के बैक्टीरिया पूरी तरह से बाहर निकल जाएं। इससे दांतों की किसी भी तरह के नुकसान होने से बचाया जा सकता है।



इस तरह का होना चाहिए टूथब्रश

PunjabKesari
टूथब्रश कई साइज के आते हैं। लेकिन डेंटिस्ट्स का मानना है कि सही साइज के टूथब्रश की लंबाई  25.5 से 31.9 मि.ली. होनी चाहिए और चौडा़ई 7.8 से 9.5 मि.ली. होनी चाहिए। इससे दांत अच्छी तरह से साफ होते हैं। इसके अलावा अगर आपका टूथब्रश 6 महीने तक चाहे खराब नहीं हुआ है तो भी इसे जरूर बदलें।

इन बातों का जरूर रखें ख्याल
अगर आपके दांतों पर काले रंग का कुछ जमा हुआ दिखाई देता है या फिर दांतों में कुछ फंसने लगा हो, या मसूड़ों में पस पड़ गई हो तो डेंटिस्ट से जरूर मिलें। नहीं तो यह समस्याएं बढ़ सकती है।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Meenu bala

Recommended News

Related News

static