घर में  तिरंगा केक बनाकर स्वतंत्रता दिवस को बनाएं और खास, बेहद आसान है रेसिपी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2024 - 05:44 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस को हर कोई अपने- अपने अंदाज में मनाता है। स्कूल में छुट्टी होने के चलते बच्चे कुछ अलग- अलग चीजें खाने की डिमांड करते हैं। इस बार 15 अगस्त को आप तिरंगा केक ट्राई कर सकती हैं। यह बनाना भी बेहद है और इसे खाकर बच्चे भी बेहद खुश हो जाएंगे। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका 

PunjabKesari
सामग्री 


ताजा ब्रेड  - 2 पैकेट 
पीसी हुई चीनी - 1 चम्मच 
पिस्ता - 1 कप 
आम - 2 
अमरुद का जैम - 3 चम्मच 
गुलाब जल - 2 चम्मच 
काजू - 1 कप 
किश्मिश - 1 कप 
बादाम - 1 कप 

PunjabKesari
बनाने की विधि 


1. सबसे पहले आप एक बर्तन में चीनी, गुलाब जल और मलाई मिलाएं।
2. इसके बाद तीनों चीजों को अच्छे से फेंट लें। 
3. थोड़ी सी चीनी में आम पीसकर डालें और उसे भी फेंट लें। 
4. फिर एक प्लेट में ब्रेड रखें और उसमें आम का मिश्रण लगा दें। 
5. ऐसे ही दूसरी ब्रेड रखें और उस पर मलाई का मिश्रण फैला दें। 
6. तीसरी स्लाइस पर आप अमरुद के जैम का मिश्रण लगाएं। 
7. इसके बाद तीनों स्लाइस पर काजू, किश्मिश, पिस्ता और बादाम लगा दें। 
8. केक की तीनों स्लाइस को आप दो भागों में काट लें। 
9. आपका ट्राइकलर केक बनकर तैयार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static