Breakfast Special: भुर्जी सैडविंच की मजेदार रेसिपी

punjabkesari.in Saturday, May 28, 2022 - 09:08 AM (IST)

अंडा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। ब्रेकफास्ट के लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन है। बच्चों को  हेल्दी रखने के लिए आप उन्हें ब्रेकफास्ट में अंडा बनाकर दे सकते हैं। बच्चे यदि ऑमलेट खाने में आनाकानी करते हैं तो आप उन्हें भुर्जी सेंडविच बनाकर दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि...

सामग्री

अंडे - 3 
टमाटर - 2 
जीरा - 1/2 चम्मच  
हल्दी - 1/2 चम्मच 
हरी मिर्च - 2 
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार 
मक्खन - 2 चम्मच 
ब्रेड स्लाइस - 3 
प्याज - 2
हींग - 1/2 चम्मच 
धनिया पत्ती - 1 कप 
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
गर्म मसाला पाउडर - 1/2 चम्मच 
तेल - जरुरतअनुसार 
हरी सॉस - 3  चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप अंडा तोड़कर एक बाउल में डालें। 
2. फिर इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर इसको अच्छे से फेंट लें। 
3. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें जीरा, हींग डालकर कुछ देर के लिए पकाएं। 
4. इसके बाद आप उसमें प्याज और हरी मिर्च काटकर डालें। 
5. मिश्रण को कुछ देर लिए भूनें और फिर इसमें टमाटर काटकर मिला लें। 
6. सामग्री को मिलाएं और 5-10 मिनट के लिए मिक्स करें। 
7. फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला और नमक मिला दें। 
8. फेंटे हुए अंडे को करछी से एक बार अच्छे से मिलाएं। फिर अंडे को कढ़ाई में डालकर बाकी सामग्री के साथ मिक्स करें। 
9. फिर ब्रेड स्लाइस लें और उसपर मक्खन फैला दें। दूसरे स्लाइस पर आप हरी चटनी लगाएं। 
10. तैयार की हुई भुर्जी को ब्रेड पर लगाएं । आपका भुर्जी सेंडविच बनाकर तैयार कर लें। 
11. आप चाहें तो सैंडविच को ग्रिल भी कर सकते हैं। 
12. आप सेंडविच हरी सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। 

Bread Omelette Recipe - Kannamma Cooks


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static