मकर संक्रांति 2026: आज सूर्य जैसा चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य

punjabkesari.in Thursday, Jan 15, 2026 - 01:27 PM (IST)

नारी डेस्क : द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 15 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज सूर्य देव को समर्पित मकर संक्रांति पर्व मनाया जा रहा है। इसी के साथ षटतिला एकादशी व्रत का पारण भी किया जाएगा। आज के दिन ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र, वृद्धि और ध्रुव योग, तैतिल और गर करण का संयोग बन रहा है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं, जो इस दिन को विशेष फलदायी बना रहे हैं। ज्योतिषीयके अनुसार, आज 5 राशियों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहने वाली है। इन राशियों के लिए भाग्य, धन और सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं।

आज की 5 भाग्यशाली राशियां

सिंह राशि

आज किसी कार्य में उन्नति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सक्रिय रहने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भवन या संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय लेना पड़ सकता है।

PunjabKesari

कन्या राशि

आज रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आलस त्यागकर मेहनत करेंगे तो धन और लाभ दोनों प्राप्त होंगे। पूंजी निवेश से अपेक्षा से अधिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन में किसी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

यें भी पढ़ें : गर्दन पर काली लाइन सिर्फ गंदगी नहीं, हो सकती है गंभीर और जानलेवा बीमारियों का संकेत

तुला राशि

आज किया गया निवेश भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है। कार्यस्थल पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में योजनाएं सफल होंगी, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, खासकर वायु विकार से।

धनु राशि

आज का दिन दैवीय और रचनात्मक कार्यों में बीतेगा। नए अनुबंध और समझौते लाभ में वृद्धि करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में नाम मिलेगा।

PunjabKesari

मकर राशि

मकर संक्रांति के दिन सूर्य आपकी ही राशि में हैं, जिससे आज व्यापार और पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर प्राप्त होगा।

अन्य राशियों का हाल

मेष राशि: व्यवसाय में कुछ उलझनें रह सकती हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्र से मुलाकात संभव है।

वृषभ राशि: सुबह मन में क्रोध रह सकता है। नौकरी में नया प्रस्ताव मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें।

यें भी पढ़ें : सर्दियों में आग सेंकना बन सकता है जानलेवा, जानिए सेहत को होने वाले गंभीर नुकसान

मिथुन राशि: निवेश से लाभ मिलने में देरी हो सकती है। संतान से जुड़े निर्णयों में दुविधा रहेगी। आर्थिक संतुलन बनाए रखें।

कर्क राशि: जल्दबाजी से बचें। मेहनत से कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत होगी।

वृश्चिक राशि: जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान होगा।

PunjabKesari

कुंभ राशि: किसी कार्य में सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अजनबियों पर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग हैं।

मीन राशि: आज सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। सोच-समझकर किया गया निवेश लाभ देगा। परिवार और समाज में मान बढ़ेगा।

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें, दान-पुण्य करें और सकारात्मक सोच रखें। इससे ग्रहों का शुभ प्रभाव और बढ़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static