ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी भयंकर  आग, 10 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 10:31 AM (IST)

नारी डेस्क: एक दुखद घटना में सोमवार तड़के ओडिशा के कटक में स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। सूत्रों के अनुसार यह आग सुबह करीब 2:30 बजे से 3:00 बजे के बीच लगी, जिसका संभावित कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
 

यह भी पढ़ें:  थकान और उल्टी भी है हार्ट अटैक के संकेत, महिलाएं शरीर के इशाराें पर दें ध्यान


अस्पताल में घायल मरीजों से मुलाकात करने और स्थिति का जायजा लेने के बाद, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को मृतक मरीजों के परिजनों के लिए 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (ex-gratia) देने की घोषणा की। आग लगने के बाद, ट्रॉमा केयर ICU की पहली मंजिल पर इलाज करा रहे 23 मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। स्थानांतरण की प्रक्रिया के दौरान सात गंभीर रूप से बीमार मरीजों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मरीजों ने दूसरे ICU में ले जाने के बाद दम तोड़ दिया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों समेत अस्पताल के 11 कर्मचारियों ने मरीज़ों को बचाने में अपनी जान जोखिम में डाल दी। 
 

यह भी पढ़ें: इस बार शुभ दुर्लभ में होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, कलश स्थापना के बन रहे दो शुभ मुहूर्त


मरीज़ों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते समय उनमें से कई लोग धुएं और आग की लपटों की वजह से घायल भी हो गए, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है और वे ग्राउंड फ्लोर पर बने एक वार्ड में इलाज करवा रहे हैं। मरीजों को सुरक्षित निकालते समय अस्पताल के लगभग 11 कर्मचारियों को जलने से चोटें आईं।अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन सेवा के कर्मचारी तुरंत अस्पताल पहुँचे और एक अभियान चलाकर आग पर काबू पाया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static