58 साल की माधुरी दीक्षित ने लाखों की हरी साड़ी में बिखेरा जलवा, हैवी ब्लाउज के साथ दिखीं बेहद खूबसूरत
punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 11:37 AM (IST)
नारी डेस्क: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भले ही 58 साल की हो चुकी हों, लेकिन उनकी खूबसूरती और स्टाइल आज भी फैंस को दीवाना बना देती है। खासकर साड़ी में उनका लुक हमेशा क्लास और एलिगेंस से भरा होता है। हाल ही में सामने आई उनकी नई तस्वीरों में माधुरी हरी साड़ी पहनकर बेहद प्यारी और ग्रेसफुल नजर आ रही हैं।
हरी साड़ी में माधुरी का देसी लेकिन रॉयल लुक
माधुरी दीक्षित ने इस बार ग्रीन कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने बड़े ही एलिगेंट तरीके से स्टाइल किया है। साड़ी किसी भी मौके के लिए परफेक्ट होती है, लेकिन माधुरी जिस अंदाज में इसे कैरी करती हैं, वही उन्हें सबसे अलग बनाता है। उनकी साड़ी का फैब्रिक, डिजाइन और फिटिंग तीनों ही लुक को खास बना रहे हैं। यही वजह है कि साड़ी सिंपल होने के बावजूद बेहद अट्रैक्टिव दिख रही है।

जयन्ती रेड्डी लेबल की है साड़ी
अक्सर माधुरी दीक्षित को डिजाइनर जयन्ती रेड्डी के लेबल की साड़ियों में देखा जाता है। इस बार भी उनकी ग्रीन साड़ी इसी लेबल की बताई जा रही है। हालांकि डिजाइनर वेबसाइट पर इस साड़ी के साथ एक अलग ब्लाउज दिखाया गया है, लेकिन माधुरी ने अलग डिजाइन का हैवी ब्लाउज पहनकर अपने लुक को और भी खास बना दिया।
लाखों रुपये की है साड़ी की कीमत
माधुरी की साड़ियों की खासियत यह है कि वह क्वालिटी और डीटेलिंग पर खुलकर पैसा खर्च करती हैं। उनकी इस ग्रीन साड़ी की कीमत डिजाइनर की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक करीब 2,19,900 रुपये है। इसकी कीमत ज्यादा होने की वजह है इसमें की गई हाथ की बारीक कढ़ाई और जरदोजी वर्क, जो साड़ी को रॉयल टच देता है।

ये भी पढ़ें: Grammys 2026 Fashion: रेड कार्पेट पर कौन चमका और किसने किया निराश,देखें तस्वीरें
हैवी ब्लाउज ने बढ़ाई साड़ी की खूबसूरती
माधुरी ने इस साड़ी के साथ हैवी एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज पहना है। ब्लाउज पर भी साड़ी के बॉर्डर की तरह जरदोजी और सीक्वेंस वर्क किया गया है। ब्लाउज की यूनिक नेकलाइन और हाफ स्लीव्स लुक को मॉडर्न टच दे रही हैं। फूलों के बारीक पैटर्न और हल्की शाइन ब्लाउज को और ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं।
सिल्क फैब्रिक और मोटा बॉर्डर बना लुक की जान
माधुरी की यह साड़ी सिल्क बेस फैब्रिक की है, जो अपने आप में शाइन और रिच लुक देती है। साड़ी का मोटा बॉर्डर इसकी सबसे खास बात है, जिस पर बारीकी से जरदोजी और सीक्वेंस वर्क किया गया है। यही वजह है कि साड़ी भले ही प्लेन हो, लेकिन बॉर्डर इसे फैंसी और रॉयल बना देता है।
हरी साड़ी के साथ कौन-से ब्लाउज रंग अच्छे लगते हैं?
अगर आप भी हरी साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो इन रंगों के ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं

गोल्डन ब्लाउज – शादी या पार्टी के लिए रॉयल लुक
मैजेंटा या पिंक – खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट के लिए
नेवी ब्लू – डार्क ग्रीन साड़ी के साथ एलिगेंट लगेगा
वाइन या बरगंडी – स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देगा
जूलरी से करें लुक पूरा
साड़ी और ब्लाउज के साथ सही जूलरी पहनना भी जरूरी है। अगर आप हैवी नेकलेस नहीं पहनना चाहतीं, तो स्टेटमेंट इयररिंग्स भी आपके लुक को कंप्लीट बना सकते हैं।

मोटे बॉर्डर वाली साड़ी पहनने के फायदे
सिंपल साड़ी भी रॉयल और फैंसी लगती है। ड्रेपिंग ज्यादा साफ और फिनिश्ड दिखती है। भारी कढ़ाई वाली साड़ी से हल्की होती है। बॉडी शेप बैलेंस्ड नजर आती है। हल्की जूलरी के साथ भी लुक पूरा हो जाता है।

