'डोला रे डोला' की शूटिंग में प्रेग्नेंट नहीं थीं माधुरी दीक्षित, सालों बाद तोड़ी अफवाहों पर चुप्पी

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 05:52 PM (IST)

नारी डेस्क: माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय का आइकॉनिक गाना 'डोला रे डोला' तो आपको याद ही होगा जिसमें दोनों एक्ट्रेस ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी थी। कहा जाता है कि इस सॉन्ग की शूटिंग के वक्त माधुरी दीक्षित 4 महीने की प्रेग्नेंट थी। बावजूद इसके एक्ट्रेस ने इतने मुश्किल स्टेप्स किए। इसी फिल्म में 'काहे छेड़े मोहे' गाने में माधुरी ने जो आउटफिट पहना था, उसका वजन करीब 30 किलो था, फिर भी उन्होंने इतना वजन कैरी कर डांस किया। अब सालों बाद माधुरी ने इसपर चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने हंसते हुए कहा- मेरे बड़े बेटे आरिन का जन्म 2003 में हुआ था, तो अब आप खुद ही हिसाब लगा लीजिए। जबकि देवदास 12 जुलाई 2002 को रिलीज हुई थी। 

'डोला रे डोला' की शूटिंग को लेकर फैली थी यह अफवाह

माधुरी ने हा कि उस समय मेरी तबीयत खराब जरूर थी, क्योंकि मैं लगातार ट्रेवल कर रही थी। मैं बार-बार अमेरिका और मुंबई के बीच आ-जा रही थी. ऊपर से मेरी ज्यादातर शूटिंग रात में होती थी. इसलिए मैं काफी थक गई थी और थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रही थी लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं थी।  बता दें कि 3 साल की उम्र से माधुरी दीक्षित डांस में परफेक्ट हो गई थीं और उनके नृत्य को देखते हुए माता-पिता ने उन्हें कत्थक सिखाया और 10 साल की उम्र तक माधुरी प्रोफेशनल कत्थक डांसर बन चुकी थीं। माधुरी दीक्षित ने 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। उस समय उनकी उम्र 17 साल थी लेकिन उसके बाद तो माधुरी की कई फिल्में लगातार फ्ल़ॉप रही। इसके चार साल बाद आई फिल्म 'तेजाब' से उन्हें पहचान मिली...! और फिर तो माधुरी ने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। इसके बाद माधुरी के पास फिल्मों की लाइन लग गई। माधुरी ने खूब पैसा कमाया। उसी पैसे के दम पर आज वह एक लग्जरी लाइफ जी रही हैं।  

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: मंदिर में चढ़े फूलों से रंगी साड़ी पहन Madhuri ने बिखेरा जलवा, अंदाज देख महिलाएं लें Styling Tips

तबीयत खराब थी, लेकिन वजह प्रेग्नेंसी नहीं

पर्सनल लाइफ की बात करें तो माधुरी के अफेयर की खबरों ने भी काफी सुर्खियों बटौरी। कहा जाता है कि फिल्म साजन में वह संजय दत्त के करीब आ गई थी। हालांकि संजय शादीशुदा थे और एक बेटी के पिता भी लेकिन बावजूद इसके माधुरी संजय से शादी करना चाहती थी लेकिन माधुरी के घरवालों को इस रिश्ते से एतराज था हालांकि माधुरी बगावत के लिए भी तैयार थी लेकिन जब संजय दत्त का नाम बम ब्लास्ट में आया तो माधुरी ने संजय दत्त का साथ छोड़ दिया। संजय को जेल हुई तब भी उन्होंने कोई वास्ता नहीं रखा। संजय दत्त से दूर होने के बाद माधुरी पूरी तरह टूट चुकीं थीं तब उन्होंने अमेरिका में रह रहे डॉ श्रीराम नेने से 1999 में शादी कर ली। शादी के बाद माधुरी अमेरिका में जाकर रहने लगीं थीं। श्रीराम नेने से माधुरी के दो बच्चे हुए। हालांकि 10 सालों तक अपने देश से दूर रहने के बाद 2011 में माधुरी अपने परिवार के साथ भारत में शिफ्ट हो गईं।

PunjabKesari

फ्लॉप फिल्मों से लेकर सुपरस्टार बनने तक का सफर

माधुरी कई दिलों पर राज करती हैं लेकिन पाकिस्तान में भी माधुरी की कम दीवानगी नहीं है। Radiomirchi.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने ताना मारा था, "अगर भारतीय उन्हें माधुरी दीक्षित देते हैं तो हम कश्मीर छोड़ देंगे।" इसके जवाब में भारतीय सेना ने ताना मारते हुए कहा, "क्या तुम्हें माधुरी से प्यार है!!”

PunjabKesari

बता दें कि माधुरी-राम नेने भले ही काफी अमीर हो लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को हमेशा साधारण माहौल में पाला ताकि वो पैसों की वैल्यू समझ सकते। एक कमरे में बच्चे को जीना सिखाया ताकि उनको एश-ओ-आराम की लत न लग जाए।
 

 
 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static