सिर्फ घर ही नहीं इन Actresses की लग्जरी किचन देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2022 - 02:02 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर एक्टिंग के साथ फैंस का दिल जीतते ही हैं, लेकिन इनकी लग्जिरियस लाइफ देखने के लिए भी लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं। सितारों के घर तो देखने वाले होते ही है, परंतु इनके घर की किचन भी किसी आलिशान होटल की किचन से कम नहीं होती। आज आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेज की किचन दिखाएंगे, जिनको देखकर आप हैरान हो जाएंगे। आलिया भट्ट से लेकर कंगना रनौत जैसी कई एक्ट्रेसेज की लग्जरी किचन देखकर आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। तो चलिए बताते हैं इनके किचन के बारे में...

आलिया भट्ट 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की किचन भी बहुत ही शानदार है। हालांकि आलिया को कुकिंग का ज्यादा शोक नहीं है, लेकिन उन्होंने अपनी किचन को बहुत ही अच्छे से सजाया है। आलिया भट्ट की किचन में सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

PunjabKesari

कंगना रनौत 

बॉलीवुड की पंगा क्वीन यानी की कंगना रनौत की किचन भी देखने लायक है। एक्ट्रेस अक्सर किचन में कुकिंग करती दिखती हैं। पंगा क्वीन ने भी अपनी किचन की सजावट कुछ ऐसे की है कि देखने वाले उनकी किचन को देखते ही रह जाएंगे। 

PunjabKesari

सोनम कपूर 

सोनम कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। कुछ समय में ही एक्ट्रेस ने काफी अच्छा नाम कमा लिया है। एक्ट्रेस आलीशान जिंदगी जीना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस ने अपने किचन भी बहुत अच्छे से सजाई है। उनकी किचन में लगभग सारी सुख-सुविधाएं उपलब्ध हैं। दो दिन पहले ही सोनम ने एक बेटे को जन्म भी दिया है। 

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की किचन भी बहुत ही सुंदर है। दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह दोनों अक्सर किचन में कुकिंग करते हुए दिखते हैं। दोनों के घर के साथ-साथ उनकी किचन भी बहुत ही शानदार है। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा 

प्रियंका चोपड़ा भले ही पति के साथ इंडिया से बाहर विदेश में रहती हैं, लेकिन उन्होंने अपनी किचन को भारतीय रीके से सजाया है। एक्ट्रेस की किचन बहुत ही सुंदर और लग्जीरियस है। 

PunjabKesari

माधुरी दीक्षित 

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी की किचन भी बहुत ही सुंदर और लग्जीरियस है। माधुरी ने कुछ महीनों पहले ही नया घर लिया है, यहां पर उनकी किचन देखने लायक है। अपार्टमेंट के साथ-साथ माधुरी दीक्षित की किचन भी बहुत ही प्यारी है। 

PunjabKesari

मलाइका अरोड़ा 

अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस के दिल पर राज करने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी कई बार किचन में कुकिंग करती दिखाई देती हैं। लॉकडाउन में एक्ट्रेस ने कई डिशेज भी बनाई थी। जिसकी तस्वीरों उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ भी शेयर की थी। मलाइका की किचन भी देखने में बहुत ही शानदार हैं। 

PunjabKesari

दीया मिर्जा

एक्ट्रेस दीया मिर्जा की लग्जीरियस किचन भी देखने लायक है। ज्यादा स्पेस होने के कारण उनकी किचन और भी ज्यादा सुंदर और प्यारी दिखती है। एक्ट्रेस अपनी मां के साथ कई बार किचन में नजर भी आती हैं। 

PunjabKesari

कटरीना कैफ 

एक्ट्रेस कटरीना कैफ की किचन भी बहुत ही प्यारी है। कई बार वह किचन में काम करती भी नजर आई थी। हालांकि एक्ट्रेस नए घर में शिफ्ट हुई हैं, लेकिन उनकी पुरानी किचन भी देखने वाली थी। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static